लाइव न्यूज़ :

बुलंदशहर में जहरीली शराब पीने से पांच की मौत, 16 लोग बीमार, पुलिस व आबकारी अधिकारियों पर कार्रवाई

By भाषा | Updated: January 8, 2021 18:07 IST

Open in App

बुलंदशहर/ लखनऊ, आठ जनवरी उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के सिकन्द्राबाद थानाक्षेत्र के गांव जीतगढ़ी में कथित तौर पर जहरीली शराब पीने से पांच व्यक्तियों की मौत हो गयी और 16 लोग बीमार हो गये हैं। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

इस मामले में थाना प्रभारी समेत चार पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। इसके अलावा आबकारी विभाग के निरीक्षक और तीन सिपाहियों को निलंबित करते हुए कई वरिष्‍ठ अधिकारियों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई है।

बुलंदशहर के जिलाधिकारी रवींद्र कुमार ने बताया कि कुछ लोगों ने गांव के ही कुलदीप नामक व्यक्ति से शराब खरीदी थी और इसे पीने के बाद यह घटना हुई।

जिलाधिकारी ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है तथा बीमार व्यक्तियों को जिला अस्पताल व निजी नर्सिंग होम में उपचार के लिये भर्ती कराया गया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने बताया कि जहरीली शराब पीने से पांच लोगों की मौत हो गई और 16 लोग बीमार हो गए हैं।

जिलाधिकारी ने मृतकों के परिजनों के ढांढस बधाते हुए जिला प्रशासन एवं राज्य सरकार द्वारा हर संभव मदद दिलाये जाने का आश्वसन दिया। उन्होंने साथ ही आरोपी कुलदीप व अन्य दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई किये जाने की बात भी कही।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने सिकन्द्राबाद के थानाप्रभारी, चौकी प्रभारी व दो सिपाहियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

उन्होंने कहा कि इस संदर्भ में आरोपी कुलदीप के तीन परिजनों को पूछताछ के लिये हिरासत में लिया गया है। उन्होंने बताया कि कुलदीप को शीघ्र गिरफ्तार करने के प्रयास किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि दोषियों के लिखाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) के तहत भी कार्रवाई की जा सकती है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना पर दुख व्यक्त करते हुये दोषियों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई के निर्देश दिये हैं।

अपर मुख्‍य सचिव आबकारी संजय आर भूसरेड़डी ने शुक्रवार को बताया कि बुलंदशहर की घटना को गंभीरता से लेते हुए शासन ने सिकंदराबाद क्षेत्र में तैनात आबकारी निरीक्षक प्रभात वर्धन, प्रधान आबकारी सिपाही राम बाबू तथा दो अन्‍य आबकारी सिपाहियों श्रीकांत सोम एवं सलीम अहमद को कर्तव्‍य पालन में प्रथम दृष्‍टतया दोषी पाते हुए निलंबित करके विभागीय कार्यवाही के निर्देश दिये गये हैं।

अपर मुख्‍य सचिव के अनुसार इस मामले में सयुक्‍त आबकारी आयुक्‍त, मेरठ जोन राजेश मणि त्रिपाठी एवं उप आबकारी आयुक्‍त मेरठ, सुरेश चंद्र पटेल तथा जिला आबकारी अधिकारी बुलंदशहर संजय कुमार त्रिपाठी के विरूद्ध पर्यवेक्षण में शिथिलता बरतने के आरोप में तत्‍काल प्रभाव से विभागीय कार्यवाही के आदेश देते हुए इन्‍हें आबकारी आयुक्‍त कार्यालय से सम्‍बद्ध कर दिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: दोसर भवन चौक पर डेटोनेटर और जिलेटिन मिलने की खबर

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

क्राइम अलर्टपति को यौन संबंध बनाने में कोई दिलचस्पी नहीं, पत्नी ने कहा-हम दोनों के बीच सास भी सो जाती थी?, ससुराल वाले ने कहा-गुर्दा दान करो या 30 लाख रुपये लाओ?

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारत अधिक खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान