लाइव न्यूज़ :

जगन मंत्रिमंडल में होंगे अलग-अलग जातियों के पांच उपमुख्यमंत्री, ऐसा करने वाला आंध्र प्रदेश पहला राज्य

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: June 8, 2019 01:03 IST

आंध्र प्रदेश में चंद्रबाबू की तेदेपा के पैर उखाड़कर रिकॉर्ड सीटों के साथ सत्ता पहुंचे वाई.एस. जगनमोहन रेड्डी एकबार फिर चर्चा में हैं. रेड्डी के 25 सदस्यीय मंत्रिमंडल में एक नहीं, दो नहीं, बल्कि पूरे पांच उपमुख्यमंत्री होंगे.

Open in App
ठळक मुद्दे इन उपमुख्यमंत्रियों के नाम का खुलासा फिलहाल नहीं किया गया है.राज्य में शानदार प्रदर्शन करते हुए वाईएसआर कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव में 175 में से 151 सीटें अपने नाम कीं.

अमरावती। 7 जूनः आंध्र प्रदेश में चंद्रबाबू की तेदेपा के पैर उखाड़कर रिकॉर्ड सीटों के साथ सत्ता पहुंचे वाई.एस. जगनमोहन रेड्डी एकबार फिर चर्चा में हैं. रेड्डी के 25 सदस्यीय मंत्रिमंडल में एक नहीं, दो नहीं, बल्कि पूरे पांच उपमुख्यमंत्री होंगे. अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग, कापू और अल्पसंख्यक समुदाय से बनाए जाने वाले इन उपमुख्यमंत्रियों के नाम का खुलासा फिलहाल नहीं किया गया है. लेकिन इस क्रांतीकारी फैसले का मकसद राज्य में इन जातियों को साधे रखना है. ऐसा करनेवाला आंध्र प्रदेश देश में पहला राज्य होगा.

हालांकि यूपी में योग सरकार ने अगड़ों और पिछड़ों को साधने के लिए दो उपमुख्यमंत्री बनाए हैं, वहीं पिछली तेदेपा सरकार में भी चंद्रबाबू ने कापू और पिछड़े समुदाय से एक-एक उपमुख्यमंत्री बनाया था. मुख्यमंत्री ने शुक्रवार सुबह यहां अपने आवास में वाईएसआर कांग्रेस विधायक दल की बैठक की जिसमें उन्होंने पांच उप मुख्यमंत्री नियुक्त करने के अपने अभूतपूर्व फैसले की घोषणा की. उन्होंने अपने विधायकों को यह भी बताया कि कैबिनेट में मुख्य रूप से कमजोर वर्गों के सदस्य होंगे, जबकि अपेक्षा यह की जा रही थी कि रेड्डी समुदाय को मंत्रिमंडल में मुख्य स्थान मिलेगा.

नए मंत्रिपरिषद का गठन कल शनिवार को एक सार्वजनिक कार्यक्रम में किया जाएगा. रेड्डी के इस फैसले के बाद पार्टी के विधायक एम.एम. शैक ने खुशी जताई है. उन्होंने भरोसा जताया है कि जगन भारत में अब तक के सर्वश्रेष्ठ सीएम साबित होंगे.

बता दें कि राज्य में शानदार प्रदर्शन करते हुए वाईएसआर कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव में 175 में से 151 सीटें अपने नाम कीं. चंद्रबाबू नायडू की तेलुगू देशम पार्टी को करारी हार का सामना करना पड़ा. वह सिर्फ 23 सीटों पर सिमट गई. ढाई वर्ष बाद होगा कैबिनेट में बदलाव रेड्डी ने बताया कि वह ढाई साल बाद कैबिनेट में बदलाव करेंगे.

उन्होंने विधायकों से लोगों की समस्याओं को लेकर सावधानी से काम करने के लिए कहा. उन्होंने कहा कि लोगों की निगाहें सरकार के प्रदर्शन पर हैं और उन्हें लोगों को वाईएसआरसीपी की सरकार और पिछली सरकार के बीच अंतर दिखाना है.

टॅग्स :आंध्र प्रदेश निर्माण दिवसवाईएसआर कांग्रेस पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

क्राइम अलर्टशादीशुदा नेवी कर्मचारी ने की प्रेमिका की हत्या, शव के 3 टुकड़े किए, एक टुकड़ा फ्रीज़र में रखा, दूसरा बिस्तर के नीचे छिपाया और एक टुकड़े को जला दिया

क्राइम अलर्टमाता-पिता के घर गई पत्नी?, नौसेना कर्मचारी रविंद्र ने प्रेमिका मौनिका को घर बुलाया, हत्या कर शव टुकड़े-टुकड़े कर आधा फ्रिज में और आधा बोरी में पैक कर फेंका?

क्रिकेट7वीं आईडीसीए महिला टी10 राष्ट्रीय क्रिकेट चैंपियनशिपः 5 रन से विजेता, आंध्र प्रदेश ने दिल्ली को हराया

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है