ओडिशा में हिरण की पांच खालें जब्त, दो लोग गिरफ्तार

By भाषा | Updated: December 10, 2021 13:49 IST2021-12-10T13:49:03+5:302021-12-10T13:49:03+5:30

Five deer skins seized in Odisha, two arrested | ओडिशा में हिरण की पांच खालें जब्त, दो लोग गिरफ्तार

ओडिशा में हिरण की पांच खालें जब्त, दो लोग गिरफ्तार

भुवनेश्वर, 10 दिसंबर ओडिशा के पुरी जिले में हिरण की पांच खालें जब्त की गई हैं और इस संबंध में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए, अपराध शाखा के विशेष कार्य बल ने वन्य अधिकारियों के साथ बृहस्पतिवार को पिपली फ्लाईओवर के पास छापा मारा और दो कथित तस्करों को गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि दोनों पुरी जिले के रहने वाले हैं।

उन्होंने कहा कि हिरण की पांच खालें उनके कब्जे से जब्त की गईं। गिरफ्तार किए गए लोगों को कानूनी कार्रवाई के लिए वन विभाग को सौंप दिया गया है।

विशेष कार्य बल (एसटीएफ) ने 2020 के बाद से तेंदुओं की 21 खालें, 12 हाथी दांत, आठ जीवित पैंगोलिन और उसकी 15 किलोग्राम चमड़ी जब्त की है और 50 लोगों को गिरफ्तार किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Five deer skins seized in Odisha, two arrested

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे