लाइव न्यूज़ :

उत्तराखंड में बारिश से पांच मरे, चारधाम यात्रा पडी ठप

By भाषा | Updated: October 18, 2021 21:18 IST

Open in App

देहरादून, 18 अक्टूबर उत्तराखंड में सोमवार को भूस्खलन में पांच व्यक्तियों की मौत हो गयी जबकि भारी बारिश और बर्फवारी लगातार दूसरे दिन भी जारी रही जिससे नदी नाले उफान पर आ गए और चारधाम यात्रा ठप्प पड गई ।

राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र से मिली सूचना के अनुसार, पौड़ी जिले के लैंसडौन क्षेत्र के समखाल में भारी बारिश के चलते भूस्खलन का मलबा एक होटल के निर्माण में लगे मजदूरों के तंबू पर आ गिरा जिसमें तीन मजदूरों की मौत हो गयी और दो अन्य घायल हो गए ।

एक अन्य घटना में चंपावत जिले के सेलखोला में एक मकान भूस्खलन की चपेट में आ गया जिससे उसमें रहने वाले दो व्यक्तियों की मृत्यु हो गयी ।

इस बीच, भारी बारिश के कारण नाले में उफान आने के कारण चंपावत जिले के बाटनागाड— टनकपुर में फंसे मां पूर्णागिरी मंदिर के दर्शन को गए 200 श्रद्धालुओं को पुलिस ने सुरक्षित बचा लिया ।

उत्तराखंड में रविवार से 19 अक्टूबर तक भारी बारिश के अलर्ट के मद्देनजर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से फोन पर राज्य में भारी बारिश से बचाव के लिये की जा रही तैयारियों के विषय में जानकारी ली । इस दौरान शाह ने मुख्यमंत्री को केंद्र सरकार द्वारा राज्य को हर संभव मदद का आश्वासन दिया ।

बडी संख्या में तीर्थयात्रियों के चारधाम क्षेत्रों में होने के मद्देनजर मुख्यमंत्री ने उन्हें सुरक्षित स्थानों पर ठहराए जाने के निर्देश दिए जिसके बाद श्रद्धालुओं को यात्रा पड़ावों में ही रोक लिया गया ।

दशहरा के बाद सप्ताहांत की छुटि्टयों के कारण इस समय प्रदेश में हजारों की संख्या में श्रद्धालु और पर्यटक आए हुए हैं ।

प्रदेश में मंगलवार तक भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए मुख्यमंत्री स्वयं राज्य आपदा नियंत्रण कक्ष पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया । उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि यात्रियों और पर्यटकों के रहने और भोजन आदि की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाए और इसमें कोई लापरवाही न हो । उन्होंने जिलाधिकारियों तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों से स्वयं निगरानी करने को कहा ।

उन्होंने यात्रियों से भी सावधानी बरतने की अपील की और इस अवधि में यात्रा टालने का अनुरोध किया । हांलांकि, उन्होंने कहा कि किसी तरह की घबराहट की स्थिति नहीं है ।

मुख्यमंत्री के निर्देश पर एहतियात के तौर पर प्रदेश में कक्षा एक से बारह तक के सभी स्कूल भी बंद रहे ।

धामी ने कहा कि राज्य, जिलों और तहसील स्तरों पर नियंत्रण कक्ष 24 घंटे संचालित हों तथा मंगलवार तक जिलों से हर घंटे रिपोर्ट भेजी जाए। उन्होंने कहा कि किसी घटना की सूचना मिलने पर प्रतिक्रिया समय कम से कम होना चाहिए।

रविवार को केदारनाथ का दौरा करने वाले प्रदेश के पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने बताया कि मौसम विभाग की चेतावनी के बाद सभी जिलों में राज्य आपदा प्रतिवादन बल (एसडीआरएफ) की टीमें अलर्ट पर हैं ।

उन्होंने कहा कि सभी टीमों को निर्देश दिए गए हैं कि किसी भी आपात स्थिति के लिए पूर्णतया अलर्ट पर रहें और बचाव उपकरणों को भी कार्यशील दशा में रखें ।

धर, बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री और दारमा घाटी सहित प्रदेश के ऊँचाई वाले क्षेत्रों में बर्फवारी होने की सूचना है । लगातार बारिश और पहाडियों पर बर्फवारी होने से प्रदेश में अक्टूबर में ही मौसम के मिजाज में ठंडक आ गयी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत अधिक खबरें

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो