लाइव न्यूज़ :

मुंबई-पुणे राजमार्ग पर बस के खाई में गिरने से पांच की मौत, 40 लोग घायल

By भाषा | Updated: November 5, 2019 00:40 IST

सातारा जिले के कराड़ से मुम्बई जा रही बस में 47 लोग सवार थे। उन्होंने बताया कि बस चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया, जिससे वह 30 से 40 फुट गहरी खाई में जा गिरी।

Open in App

महाराष्ट्र के पुराने मुम्बई-पुणे राजमार्ग पर सोमवार की सुबह एक निजी बस के खाई में गिर जाने से तीन साल के बच्चे और पिता पुत्री समेत पांच लोगों की मौत हो गई और अन्य 40 लोग घायल हो गए। खोपोली पुलिस थाने के निरीक्षक धनजी क्षीरसागर ने बताया कि हादसा सुबह पांच बजे अमृतगंज पुल सुरंग के पास हुआ।

सातारा जिले के कराड़ से मुम्बई जा रही बस में 47 लोग सवार थे। उन्होंने बताया कि बस चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया, जिससे वह 30 से 40 फुट गहरी खाई में जा गिरी। क्षीरसागर ने बताया, ‘‘ हादसे में पांच लोगों की जान चली गयी और चालक सहित 40 अन्य लोग घायल हुए हैं।’’ उन्होंने बताया कि ये लोग कराड़ से दिवाली की छुट्टियां मनाकर लौट रहे थे। उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान अभी नहीं हो पाई है। घायलों का रायगढ़ जिले के खोपोली में खालापुर स्थित अस्पतालों में इलाज जारी है।

पुलिस ने मृतकों की पहचान कराड़ के रहने वाले सर्वदन्या सचिन थोराट (3), मुंबई की घाटकोपर निवासी स्नेहा जनार्दन पाटिल (15) और उनके पिता जनार्दन रामचंद्र पाटिल (42), पवई निवासी संजय शिवाजी रक्शे (50) और कराड़ निवासी प्रमिला रामचंद्र मोहिते (50)के रुप में हुई है।

घायलों को खोपोली के नगरपालिका अस्पताल, पुणे के लोकमान्य अस्पताल, तालेगाव के पावना अस्पताल और नवी मुंबई के एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारी ने बताया कि इस मामले में भारतीय दंड संहिता और मोटर वाहन अधिनियम के विभिन्न प्रावधानों के तहत, लापरवाही से मौत, तेज गति से वाहन चलाने और अन्य अपराधों के लिए मामला दर्ज किया गया है। ये मामले कराड़ निवासी सचिन थोराट की शिकायत पर दर्ज किए गए हैं जिनके बेटे सर्वदन्या की इस दुर्घटना में मौत हो गयी है। 

टॅग्स :महाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं