लाइव न्यूज़ :

बाघ का पांच दिन पुराना अवशेष मिला, दो गिरफ्तार

By भाषा | Updated: February 27, 2021 19:48 IST

Open in App

सिवनी (मप्र), 27 फरवरी मध्यप्रदेश के सिवनी जिले के कुरई वन क्षेत्र के जंगल में शनिवार सुबह को एक वयस्क नर बाघ का पांच दिन पुराना अवशेष मिला।

सिवनी वन उपमंडलाधिकारी (डीएफओ) सुरेंद्र कुमार तिवारी ने शनिवार को ‘पीटीआई- भाषा’ को बताया कि दक्षिण सामान्य वनमंडल के वन परिक्षेत्र कुरई अंतर्गत गोरखपुर बीट के जंगल में 27 फरवरी शनिवार सुबह गश्ती दल को वयस्क बाघ का अवशेष मिला। मृत बाघ की उम्र करीब आठ से 10 साल रही होगी।

डीएफओ ने बताया कि गड्ढे से उठ रही दुर्गंध के बाद वन विभाग के गश्ती अमले को बाघ के अवशेष का पता चला। उन्होंने कहा कि डॉग स्क्वायड की मदद से वन अमले ने वयस्क नर बाघ के शिकार में शामिल फतेहपुर गांव निवासी दो आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी गई है।

उन्होंने बताया कि वन अमला ने फतेहपुर निवासी किशोर कुमरे (33) व उसके भाई रमेश कुमरे (19) को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपितों से पूछताछ की जा रही है।

पेंच नेशनल पार्क के वन्यप्राणी चिकित्सक डॉ. अखिलेश मिश्रा व वन अधिकारियों की मौजूदगी में बाघ के अवशेष का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे जला दिया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर