लाइव न्यूज़ :

दक्षिण अफ्रीका भेजे जाने से पहले 70 करोड़ का नशीला पदार्थ पकड़ा गया, पांच तस्कर गिरफ्तार : पुलिस

By भाषा | Updated: January 5, 2021 21:45 IST

Open in App

इंदौर, पांच जनवरी नशीले पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय तस्करी की कोशिश नाकाम करने का दावा करते हुए मध्यप्रदेश पुलिस ने मंगलवार को यहां पांच तस्करों को गिरफ्तार किया और इनके कब्जे से 70 किलोग्राम एमडीएमए नामक नशीला पदार्थ जब्त किया।

पुलिस के मुताबिक नशे के वैश्विक बाजार में सिंथेटिक ड्रग की इस खेप की कीमत 70 करोड़ रुपये आंकी जा रही है जिसे ‘एक्स्टसी’ के रूप में भी जाना जाता है। इसे देश भर में एमडीएमए की अब तक जब्त सबसे बड़ी खेपों में से एक बताया जा रहा है।

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजी) योगेश देशमुख ने संवाददाताओं को बताया कि मुखबिर की सूचना पर 70 किलोग्राम एमडीएमए के साथ गिरफ्तार आरोपियों में हैदराबाद के दो निवासी-वेदप्रकाश व्यास (50) और उसका ड्राइवर मांगी वेंकटेश (39) शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि पुलिस की अपराध निरोधक शाखा की मुहिम में इंदौर के तीन निवासियों-दिनेश अग्रवाल (55), अक्षय अग्रवाल (30) और चिमन अग्रवाल (38) को भी मौके से गिरफ्तार किया गया है। वे इंदौर के सनावदिया रोड के पास हैदराबाद के दोनों आरोपियों से एमडीएमए की खेप ले रहे थे।

देशमुख ने बताया कि पांचों आरोपियों के कब्जे से 13 लाख रुपये की नकदी और दो कारें भी जब्त की गई हैं।

उन्होंने बताया, “शुरूआती जांच में हमें सुराग मिले हैं कि तस्करों से जब्त एमडीएमए की खेप हैदराबाद से इंदौर आई थी और इसे दक्षिण अफ्रीका भेजे जाने की तैयारी की जा रही थी।”

एडीजी ने बताया कि गिरोह का सरगना वेदप्रकाश व्यास हैदराबाद में एक दवा कारखाना चलाता है। वह 1980 के दशक में मध्यप्रदेश के इंदौर और उज्जैन संभागों में बतौर मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव (एमआर) काम कर चुका है।

उन्होंने बताया, “हमें संदेह है कि व्यास के कारखाने में दवाओं की आड़ में सिंथेटिक ड्रग्स तैयार की जा रही थी। तेलंगाना पुलिस की मदद से इस मामले में छापेमारी और विस्तृत जांच जारी है।”

अपराध निरोधक शाखा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) गुरुप्रसाद पाराशर ने बताया कि मामले में पकड़े गए इंदौर निवासी आरोपी टेंट और कैटरिंग व्यवसाय की आड़ में नशीले पदार्थों का गिरोह चला रहे थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

पूजा पाठRashifal 08 April 2026: आज धन संचय करने में सफल होंगे तुला राशि के लोग, जानें अपनी राशि का फल

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र