लाइव न्यूज़ :

बीजेपी नेता और उसके भाई की कोतवाली में पिटाई के आरोप में दारोगा समेत पांच पुलिसकर्मी सस्पेंड

By भाषा | Updated: January 1, 2020 20:15 IST

उत्तर प्रदेशः भाजपा नेता की पिटाई की खबर से नाराज बड़ी संख्या में समर्थकों ने अमेठी कोतवाली का घेराव किया और थानाध्यक्ष के कार्यालय में घुसकर प्रदर्शन किया।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में भाजपा जिला उपाध्यक्ष और उनके भाई के साथ कोतवाली के अंदर मारपीट किए जाने के आरोप में एक दारोगा समेत पांच पुलिसकर्मियों को निलम्बित कर दिया गया है। मानवेंद्र का आरोप है कि सोमवार शाम बाजार में बच्चों के बीच मोबाइल फोन को लेकर झगड़ा हो रहा था।

उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में भाजपा जिला उपाध्यक्ष और उनके भाई के साथ कोतवाली के अंदर मारपीट किए जाने के आरोप में एक दारोगा समेत पांच पुलिसकर्मियों को निलम्बित कर दिया गया है। अपर पुलिस अधीक्षक दयाराम ने बताया कि भाजपा जिला उपाध्यक्ष रवि सिंह और उनके भाई मानवेंद्र से मारपीट करने के आरोप में दारोगा विजय सिंह और सिपाहियों सुनील कुमार यादव, चंद्रभान, सत्य बिंद और दीपक यादव को निलंबित कर दिया गया है। पूरे मामले की विभागीय जांच के आदेश भी दिए गए हैं। 

मानवेंद्र का आरोप है कि सोमवार शाम बाजार में बच्चों के बीच मोबाइल फोन को लेकर झगड़ा हो रहा था। बात बढ़ते देख वह बीच-बचाव करने पहुंचे तभी पुलिस भी आ गई। दारोगा विजय सिंह बच्चों के साथ उन्हें भी जीप में लादकर कोतवाली ले आए। 

आरोप है कि थानाध्यक्ष के संरक्षण में विजय सिंह ने शराब पीकर उनके साथ मार पीट की। उन्होंने कहा कि इसकी खबर सुनकर भाजपा जिला उपाध्यक्ष रवि सिंह कोतवाली पहुंचे। उनके साथ भी दारोगा ने मारपीट की और भाजपा तथा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ को लेकर अभद्र टिप्पणी की। 

भाजपा नेता की पिटाई की खबर से नाराज बड़ी संख्या में समर्थकों ने अमेठी कोतवाली का घेराव किया और थानाध्यक्ष के कार्यालय में घुसकर प्रदर्शन किया। कोतवाली के बाहर धरने पर बैठे अमेठी से भाजपा विधायक गरिमा सिंह के पुत्र एवं प्रतिनिधि अनंत विक्रम सिंह ने आरोप लगाया कि कोतवाली में पुलिस ने कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ मारपीट की। 

उन्होंने मांग की कि ऐसी हरकत करने वाले सभी पुलिसकर्मियों को तत्काल बर्खास्त किया जाए और उन पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई हो। उन्होंने कहा कि उन लोगों पर करवाई होने तक वे लोग यहां से नहीं हटेंगे।

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)उत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारत अधिक खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?