पंजाब के पांच कांग्रेसी सांसदों ने अमरिन्दर सिंह के नेतृत्व पर भरोसा जताया

By भाषा | Updated: June 9, 2021 22:44 IST2021-06-09T22:44:21+5:302021-06-09T22:44:21+5:30

Five Congress MPs from Punjab expressed confidence in Amarinder Singh's leadership | पंजाब के पांच कांग्रेसी सांसदों ने अमरिन्दर सिंह के नेतृत्व पर भरोसा जताया

पंजाब के पांच कांग्रेसी सांसदों ने अमरिन्दर सिंह के नेतृत्व पर भरोसा जताया

चंडीगढ़, नौ जून पंजाब कांग्रेस में अंतर्कलह के बीच पार्टी के पांच सांसदों ने मुख्यमंत्री अमरिन्दर सिंह के नेतृत्व पर भरोसा जताते हुए कहा कि जनता चाहती है कि वह मुख्यमंत्री के तौर पर काम करते रहें।

यहां एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि मुख्यमंत्री ने 2022 के चुनाव की रणनीति पर चर्चा करने के लिये सांसदों से मुलाकात की। हाल ही में कांग्रेस आलाकमान ने पार्टी की प्रदेश इकाई में मतभेदों को दूर करने के लिये तीन सदस्यीय समिति बनाई थी और दिल्ली में विधायकों के साथ बैठकें की थीं।

मुख्यमंत्री के नेतृत्व पर भरोसा जताने वाले सांसदों में प्रणीत कौर, जसबीर सिंह गिल, संतोख सिंह चौधरी, डॉक्टर अमर सिंह और मोहम्मद सादिक शामिल हैं। विज्ञप्ति के अनुसार इन सांसदों ने कहा कि पंजाब की जनता केवल अमरिन्दर सिंह को मुख्यमंत्री देखना चाहती है।

सांसदों ने कहा कि कांग्रेस आसानी से विधानसभा चुनाव में जीत हासिल कर राज्य की जनता के विकास के पार्टी के एजेंडे को आगे ले जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Five Congress MPs from Punjab expressed confidence in Amarinder Singh's leadership

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे