लाइव न्यूज़ :

संसद भवन और सेंट्रल विस्टा के पुनर्विकास परियोजना की दौड़ में अब पांच कंपनिया बची

By भाषा | Updated: October 9, 2019 05:54 IST

सूत्रों ने यह जानकारी मंगलवार को दी। सूत्रों ने बताया कि योजना के लिए कंपनी का चयन को दिवाली से पहले कर लिया जाएगा और अगले साल परियोजना पर काम शुरू हो जाएगा। परियोजना के तहत सरकार राष्ट्रपति भवन और इंडिया गेट के बीच तीन किलोमीटर के क्षेत्र का पुनर्विकास करेगी

Open in App
ठळक मुद्दे मंत्रालय के मुताबिक पूरी परियोजना 2024 में पूरी कर ली जाएगी।सरकार ने अबतक योजना की संभावित लागत की घोषणा नहीं की है। 

 संसद भवन और सेंट्रल विस्टा के पुनर्विकास की केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी परियोजना की दौड़ में एक कंपनी की निविदा खारिज हो जाने के बाद वास्तुकला से जुड़ी केवल पांच देसी कंपनियां ही बच गई हैं। सूत्रों ने यह जानकारी मंगलवार को दी।

सूत्रों ने बताया कि योजना के लिए कंपनी का चयन को दिवाली से पहले कर लिया जाएगा और अगले साल परियोजना पर काम शुरू हो जाएगा। परियोजना के तहत सरकार राष्ट्रपति भवन और इंडिया गेट के बीच तीन किलोमीटर के क्षेत्र का पुनर्विकास करेगी। मंत्रालय के मुताबिक पूरी परियोजना 2024 में पूरी कर ली जाएगी। उल्लेखनीय है कि परियोजना के लिए केंद्रीय आवास एवं शहरी मामलों के मंत्रालय ने दो सितंबर को देसी और विदेशी डिजाइन एवं योजना कंपनियों से अनुरोध पत्र आमंत्रित किया था, इस परियोजना का क्रियान्वयन केंद्रीय लोकनिर्माण विभाग द्वारा किया जाना है।

सूत्रों ने बताया कि वास्तुकला से जुड़ी छह भारतीय कंपनियों ने निविदा जमा किया था जबकि कोई विदेशी कंपनी इस प्रक्रिया में शामिल नहीं हुई। उन्होंने कहा, ‘‘ निविदा जमा करने वाली छह कंपनियों में से एक का अनुरोध पत्र इसलिए खारिज कर दिया गया क्योंकि वह 20 करोड़ रुपये सालाना कारोबार की अर्हता पूरा नहीं करती थी जो न्यूनमत योग्यता निर्धारित की गई थी।’’ सूत्रों ने बताया कि इस महत्वकांक्षी परियोजना की दौड़ में जो पांच कंपनियां हैं उनमें हफीज कांट्रैक्टर और सीपी कुकरेजा शामिल हैं, ये कंपनियां अगले हफ्ते अपनी प्रस्तुति देंगी।

उन्होंने बताया कि अभी विशेषज्ञों की समिति कंपनियों की ओर से जमा तकनीकी प्रस्ताव का आकलन कर रही है, उनकी ओर से जमा वित्तीय प्रस्तावों को तभी खोला जाएगा जब उनके तकनीकी प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया जाएगा। हालांकि, सरकार ने अबतक योजना की संभावित लागत की घोषणा नहीं की है। 

टॅग्स :संसद
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

कारोबारसंसद ने जन विश्वास विधेयक 2026 पारित, 717 अपराधों को अपराध की श्रेणी से बाहर किया, जुर्माने की राशि 1 करोड़ रुपये?

भारतआखिर क्यों AAP सांसद राघव चड्ढा पर गाज?, पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले केजरीवाल ने राज्यसभा उपनेता पद से हटाया गया

भारतमोदी पर व्यक्तिगत प्रहार टिकेगा नहीं!

भारतमहिला आरक्षण विशेष सत्र: केंद्र प्रस्ताव पर जम्मू कश्मीर को क्या फायदा?, लोकसभा सीटों की संख्या 5 से बढ़कर 8?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया