लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश के और पांच शहरों में रविवार को रहेगा लॉकडाउन

By भाषा | Updated: March 26, 2021 22:05 IST

Open in App

भोपाल, 26 मार्च मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों को गंभीरता से लेते हुए सरकार ने राज्य के और पांच शहरों विदिशा, उज्जैन, ग्वालियर, नरसिंहपुर और सौंसर में रविवार को लॉकडाउन लगाने का निर्णय लिया है।

मालूम हो कि इससे पहले प्रदेश सरकार इन्दौर, भोपाल, जबलपुर, बैतूल, छिंदवाड़ा, रतलाम और खरगोन में रविवार को लॉकडाउन लागू कर चुकी है।

मध्यप्रदेश में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 2,091 नए मामले आए हैं। इन्हें मिलाकर प्रदेश में अब तक 2,84,265 लोगों को यह महामारी अपनी चपेट में ले चुकी है। शुक्रवार को प्रदेश में नौ लोगों की मौत के साथ ही राज्य में संक्रमण से मरने वालों की संख्या 3,937 हो गयी है।

प्रदेश के जनसंपर्क विभाग के एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि प्रदेश के और पांच शहरों में रविवार को लॉकडाउन लगाने का निर्णय मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में एक उच्चस्तरीय बैठक में शुक्रवार को यहां लिया गया।

अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में पिछले सप्ताह कोरोना वायरस संक्रमण की दर 6.3 प्रतिशत थी जो कि राष्ट्रीय औसत 4.6 प्रतिशत से अधिक है।

मुख्यमंत्री ने बैठक में बताया कि कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिये सरकार ने तीन स्तरीय रणनीति बनाई है। इसमें संक्रमित लोगों की जांच करने, संक्रमित व्यक्ति का बेहतर उपचार सुनिश्चित करना और पूरे प्रदेश में जल्द से जल्द टीकाकरण करना शामिल हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग