लाइव न्यूज़ :

तालाब में डूबने से एक ही परिवार के पांच बच्चों की मौत

By भाषा | Updated: June 3, 2021 15:18 IST

Open in App

गोण्डा (उत्तर प्रदेश), तीन जून गोण्डा जिले के खोंड़ारे क्षेत्र में बृहस्पतिवार को तालाब में नहाने गए एक ही परिवार के पांच बच्चों की डूबकर मौत हो गई।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना पर शोक व्यक्त किया है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि खोंड़ारे थाना क्षेत्र के रसूल खानपुर मिश्रौली गांव निवासी दृग नारायन पांडेय के परिवार के छह बच्चे पूर्वान्ह करीब साढ़े 10 बजे गांव के निकट स्थित तालाब से मिट्टी निकालने गए थे। इसी दौरान एक बच्चा फिसल कर तालाब में चला गया। उसे बचाने के लिए बारी-बारी से सभी तालाब में उतरे मगर तालाब में पानी अधिक होने के कारण वे डूब गए।

उन्होंने बताया कि तालाब से थोड़ी दूर खड़े गांव के दो अन्य बच्चों ने जाकर परिजन को इसकी सूचना दी। जब तक परिजन व ग्रामीण तालाब तक पहुंचते, तब तक पांच बच्चों की डूबने से मौत हो चुकी थी।

सूत्रों ने बताया कि मृतकों की पहचान चंचल (आठ), शिवाकांत (छह), रागिनी (आठ) प्रकाशिनी (10) तथा मुस्कान (14) के रूप में हुई है। बच्चों को बचाने के प्रयास में तालाब में उतरे अजय पांडेय को सुरक्षित निकाल लिया गया। स्थानीय अस्पताल में उसका उपचार किया जा रहा है।

घटना की सूचना पाकर क्षेत्रीय विधायक प्रभात वर्मा, मनकापुर के उप जिलाधिकारी हीरालाल तथा पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और बच्चों का अंतिम संस्कार करवाया।

एक ही परिवार के पांच बच्चों के डूबकर मरने से पूरे गांव में मातम का माहौल है।

इस बीच, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बच्चों की मृत्यु पर गहरा शोक और मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया में डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, PSL के बीच पाकिस्तान लौटे, पर कोर्ट में होना होगा पेश, जानें पूरा मामला

क्रिकेटदूसरा बूम-बूम बुमराह?, अर्जुन तेंदुलकर ने फेंकी सटीक यॉर्कर, पंत की निकली हवा?, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीअवॉर्ड शो में कर्ज़ पर मज़ाक को लेकर हो रही आलोचना के बीच राजपाल यादव ने पत्रकार सौरभ द्विवेदी के बचाव में उतरे, VIDEO

क्राइम अलर्टकमरे में आग, बिस्तर-सामान जलकर राख, 32 वर्षीय अंशु कुमार का शरीर झुलसा तक नहीं, तो फिर पति की मौत कैसे, पत्नी पर उठ रहे सवाल?

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल