लाइव न्यूज़ :

जन्‍मोत्‍सव में हर्ष फायरिंग से पांच बच्चे घायल

By भाषा | Updated: June 25, 2021 16:44 IST

Open in App

संतकबीरनगर (उप्र) 25 जून संत कबीर नगर जिले धनघटा थाना क्षेत्र के अशरफपुर गांव में बृहस्पतिवार की रात एक बच्‍चे के जन्‍म समारोह के अवसर पर हर्ष फायरिंग में पांच बच्चे घायल हो गये।

पुलिस अधीक्षक डॉक्टर कौस्तुभ ने शुक्रवार को बताया कि बृहस्पतिवार की रात ग्राम अशरफपुर निवासी रामचंद्र के पुत्र के जन्म के उपलक्ष्य में एक समारोह चल रहा था और उसी दौरान एक युवक ने देशी पिस्टल से फायरिंग कर दी और उससे पांच बच्चे घायल हो गये जिनकी उम्र पांच से 12 साल के बीच है। इसमें अमरजीत की आठ वर्षीय बेटी अर्चना गंभीर रूप से घायल हो गई जिसे उपचार के लिए गोरखपुर मेडिकल कालेज में रिफर किया गया है।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आरोपी युवक नकुल यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है और जांच जारी है। उन्होंने बताया कि जांच रिपोर्ट मिलने के बाद आरोपी के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) के तहत कार्रवाई की जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतKerala Local Body Elections 2025: केरल में स्थानीय निकाय चुनाव के दूसरे चरण का मतदान आज, वोटिंग के लिए पहुंच रहे लोग

भारतMaharashtra: ठाणे में ED और ATS की छापेमारी, आतंकी वित्तपोषण को लेकर पूछताछ जारी

क्राइम अलर्टGoa Nightclub Fire: अग्निकांड क्लब के मालिक लूथरा ब्रदर्स का पासपोर्ट सस्पेंड, जानिए क्या है इसके मायने

विश्वडोनाल्ड ट्रंप ने लॉन्च किया 'गोल्ड कार्ड' वीजा प्रोग्राम, अमेरिकी नागरिकता पाने के लिए देने होंगे 10 लाख; जानें क्या है ये

कारोबारPetrol Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा मिल रहा ईंधन, जल्द से जल्द यहां करें चेक

भारत अधिक खबरें

भारतक्या जानलेवा आपदाएं आती ही रहेंगी ?

भारतक्या करें, जब व्यवस्था ही बेशर्म हो जाए !

भारतउत्तर और दक्षिण भारत के मध्य एकता के सेतु सुब्रमण्यम भारती

भारतक्या होता है मास्क्ड आधार कार्ड? जानें क्या है इसका फायदा और डाउनलोड करने का तरीका

भारतFIH Men's Junior World Cup: जर्मनी ने गोल्ड पर किया कब्जा, स्पेन के पास रजत और भारत ने जीता कांस्य