बेगूसराय में डूबने से पांच बच्चों की मौत

By भाषा | Updated: May 3, 2021 21:43 IST2021-05-03T21:43:13+5:302021-05-03T21:43:13+5:30

Five children die due to drowning in Begusarai | बेगूसराय में डूबने से पांच बच्चों की मौत

बेगूसराय में डूबने से पांच बच्चों की मौत

बेगूसराय/पटना, तीन मई बिहार के बेगूसराय जिले के बखरी थाना क्षेत्र के घघरा चैर स्थित पोखर में डूबने से पांच बच्चों की सोमवार को मौत हो गई।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने घटना पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने कहा, ‘‘यह दुर्घटना काफी दुःखद है और मैं इस घटना से मर्माहत हूँ।’’ मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये अनुग्रह अनुदान अविलंब देने का निर्देश दिया है।

उन्होंने शोक संतप्त परिवारों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

बखरी थानाध्यक्ष बासुकीनाथ झा के साथ हादसा स्थल पहुंचे अंचल निरीक्षक नितिन कुमार ने बताया कि सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

मृतक बच्चों में घाघड़ा गांव निवासी इंद्रदेव महतो का 15 वर्षीय पुत्र अभिषेक कुमार, शिवजी ठाकुर का 13 वर्षीय पुत्र संतोष कुमार, लूटन साह का 12 वर्षीय पुत्र रजनी कुमार, बिंदेश्वरी ठाकुर का 12 वर्षीय पुत्र चैंपियन कुमार और अंकुल पासवान का 13 वर्षीय पुत्र अनुज कुमार शामिल हैं।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार सभी दोस्त साइकिल से उक्त चौर की ओर खेलने गए थे। इसी दौरान चौर स्थित पोखरनुमा पानी से भरे खड्ड में स्नान करने के क्रम में एक साथी के गहरे पानी में डूबने लगा, उसे बचाने के प्रयास में बाकी दोस्त भी डूब गए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Five children die due to drowning in Begusarai

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे