लाइव न्यूज़ :

पलामू में पांच पशु तस्कर गिरफ्तार, पचास गाय समेत 75 मवेशी बरामद

By भाषा | Updated: November 26, 2020 00:58 IST

Open in App

मेदिनीनगर, 25 नवम्बर पलामू जिले के छत्तरपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने देर रात विशेष अभियान चलाकर पांच पशु तस्करों को गिरफ्तार किया और उनके पास से पचास गाय समेत 75 मवेशियों को मुक्त कराया।

छत्तरपुर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शम्भू कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस ने छापेमारी कर इन तस्करों को पशुओं के साथ गिरफ्तार किया और इनसे एक-एक ट्रक और कंटेनर भी जब्त किये।

उन्होंने बताया कि जब्त मवेशियों में 50 गायें और बाकी भैंसें शामिल हैं।

सिंह ने बताया कि अभियान मेदिनीनगर-औरंगाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या -98 से सटे क्षेत्रों में चलाया गया।

उन्होंने बताया कि मवेशी तस्कर वाहनों में लादकर पशुओं को पश्चिम बंगाल ले जा रहे थे। इसी दौरान एक सूचना के आधार पर पुलिस ने इन सभी को धर दबोचा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया