लाइव न्यूज़ :

मप्र में कोरोना वायरस के ‘डेल्टा प्लस’ स्वरूप के पांच मामले, एक मरीज की मौत

By भाषा | Updated: June 24, 2021 18:37 IST

Open in App

भोपाल, 24 जून मध्य प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने बृहस्पतिवार को कहा कि राज्य में अब तक पांच लोग कोरोना वायरस के ‘डेल्टा प्लस’ स्वरूप से संक्रमित पाए गए हैं जिनमें से एक मरीज के मौत हो गई है।

सारंग ने बताया कि कोरोना वायरस के ‘डेल्टा प्लस’ स्वरूप से संक्रमित उज्जैन निवासी एक मरीज की मौत हो गई जिसने कोविड-19 रोधी टीका नहीं लगवाया था। उन्होंने कहा कि चार अन्य मरीज ठीक हैं जिन्होंने कोविड-19 रोधी टीका लगवाया था।

मंत्री ने कहा कि मध्य प्रदेश में अब तक भोपाल में तीन और उज्जैन में दो व्यक्ति कोरोना वायरस के ‘डेल्टा प्लस’ स्वरूप से संक्रमित पाए गए हैं।

उन्होंने कहा कि जल्द ही भोपाल में ‘जीनोम अनुक्रमण’ मशीन लगाई जाएगी और इसके बाद प्रदेश को नमूने दिल्ली नहीं भेजने पड़ेंगे।

उज्जैन के जिलाधिकारी आशीष सिंह ने भी कहा कि ‘डेल्टा प्लस’ स्वरूप से संक्रमित 59 वर्षीय एक महिला की 23 मई को मौत हो गई थी।

अधिकारी ने कहा, ‘‘महिला मरीज की मौत पाटीदार अस्पताल में 23 मई को कोरोना वायरस संक्रमण से हुई थी। उसके नमूने को 14 अन्य लोगों के नमूनों के साथ जीनोम अनुक्रमण के लिए भोपाल स्थित प्रयोगशाला भेजा गया था। इन 15 नमूनों में से दो लोगों में ‘डेल्टा प्लस’ संक्रमण की पुष्टि हुई।’’

इससे पहले, भोपाल की 65 वर्षीय एक महिला का नमूना 23 मई को राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र (एनसीडीसी) भेजा गया था और 16 जून को उसके कोरोना वायरस के ‘डेल्टा प्लस’ स्वरूप से संक्रमित होने की पुष्टि हुई। हालांकि, इस महिला ने कोविड-19 रोधी टीके की दोनों खुराक ली थीं तथा वह घर में ही पृथक-वास में रहकर ठीक हुई थी।

कोरोना वायरस का ‘डेल्टा प्लस’ स्वरूप डेल्टा या ‘बी.1.617.2’ स्वरूप से परिवर्तित होकर बना है। इसे भारत में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के दौरान पहचाना गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारत अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन