लाइव न्यूज़ :

तपोवन बैराज से गत 24 घंटे में मिले पांच शव, मृतकों की संख्या पहुंची 67

By भाषा | Updated: February 21, 2021 12:48 IST

Open in App

तपोवन, 21 फरवरी उत्तराखंड स्थित तपोवन बैराज सुरंग से गत 24 घंटे में पांच शवों के बरामद होने के साथ ही एक पखवाडे़ पहले चमोली जिले में आई आपदा में मरने वालों की संख्या 67 हो गई है जबकि 137 अन्य लोग अब भी लापता हैं।

आधिकारिक सूत्रों ने यहां बताया कि राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की टीम ने तपोवन बैराज स्थल से अब तक पांच शव निकाले हैं।

उन्होंने बताया कि तीन शव शनिवार देर शाम तपोवन सुरंग के पिछले हिस्से में एकत्र मलबे से मिले जबकि दो शव देर रात मिले।

चमोली की जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने बैराज साइट पर अतिरिक्त उत्खनक (एक्स्कवेटर) मशीन लगवा कर काम शुरू करवाया है ।

इसके अलावा, 520 मेगावाट तपोवन-विष्णुगाड जलविद्युत परियोजना की तपोवन सुरंग के अंदर से अब तक 13 शव बरामद हो चुके हैं।

सात फरवरी को चमोली की ऋषिगंगा घाटी में आई आपदा के बाद से क्षेत्र में लापता लोगों की तलाश के लिए अभियान जारी है।

अब तक आपदा में मारे गए कुल 67 लोगों के शव बरामद हो चुके हैं। इसके अलावा, 137 लोग अब भी लापता हैं जिनकी तलाश की जा रही है।

चमोली जिले की ऋषिगंगा घाटी में आई बाढ़ के समय एनटीपीसी की निर्माणाधीन तपोवन-विष्णुगाड जलविद्युत परियोजना को हुई भारी क्षति के अलावा, रैंणी में स्थित उत्पादनरत 13.2 मेगावाट ऋषिगंगा जलविद्युत परियोजना भी बाढ़ से पूरी तरह तबाह हो गई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारत अधिक खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग