लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल के नदिया जिले में पांच बांग्लादेशी पकड़े गए

By भाषा | Updated: April 24, 2021 23:05 IST

Open in App

कोलकाता, 24 अप्रैल पश्चिम बंगाल के नदिया जिले की झोरपाड़ा चौकी पर बीएसएफ ने पांच बांग्लादेशियों को पकड़ा है। अर्धसैनिक बल ने शनिवार को एक बयान में यह जानकारी दी।

बयान में कहा गया है कि सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) कर्मियों ने पड़ोसी देश के बागेरहाट, नरायल और जेसोर जिलों के निवासी घुसपैठियों को शुक्रवार मध्यरात्रि को पकड़ा।

बयान के अनुसार उनमें से एक ने कहा कि वह इलाज के लिये भारत आया और अन्य चार ने दावा किया कि वे कोलकाता और मुंबई जैसे शहरों में मजदूर या घरेलू कामगार के तौर पर काम ढूंढने के लिये आए हैं।

विज्ञप्ति में कहा गया है कि पांचों को जांच के बाद ''मानवीय आधार'' पर बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश (बीजीबी) को सौंप दिया गया है। उनके खिलाफ कोई आरोप नहीं लगाए गए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र