लाइव न्यूज़ :

मृत बच्चे को जीवित करने के जादू टोने में माता-पिता और तांत्रिक समेत पांच गिरफ़्तार

By भाषा | Updated: September 17, 2021 20:20 IST

Open in App

गोरखपुर (उप्र), 17 सितंबर उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले की पुलिस ने एक मृत लड़के को जिंदा करने के लिए जादू-टोना के आरोप में एक तांत्रिक सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें लड़के के माता-पिता शामिल हैं। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया में सामने आया था। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार पड़ोसी जिले महराजगंज के फरेंदा इलाके में तांत्रिक और मृत बच्चे के माता-पिता समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार लोगों की पहचान अशोक कुमार और लीलावती (बच्चे के माता-पिता), तांत्रिक राज बहादुर साहनी और उनकी पत्नी उषा तथा सहयोगी राजन के रूप में हुई है।

पुलिस ने बताया कि नौ वर्षीय शिवम की पिछले माह मृत्यु हो गई थी जिसे नाबालिग होने की वजह से जलाने की बजाय दफनाया गया था। क्षेत्र में रहने वाले एक तांत्रिक दंपति की सलाह पर उसके शव को कब्र से निकाला गया और तांत्रिक ने मंत्रोच्चार कर उसे जिंदा करने का दावा किया।

पुलिस के अनुसार कुछ गंभीर बीमारी से पीड़ित शिवम की 21 अगस्त को अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। 14 सितंबर को तांत्रिक दंपत्ति ने शिवम के माता-पिता से संपर्क किया और 'तंत्र विद्या' की शक्ति का हवाला दिया जो मृत व्यक्ति को कथित तौर पर जीवित कर सकती थी। तांत्रिक के दावे के बाद लड़के के माता-पिता जादू-टोना के लिए तैयार हो गए।

पुलिस ने बताया कि वीडियो 14 सितंबर की रात का है। उपनिरीक्षक यशवंत सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपियों के प्राथमिकी दर्ज कर सभी को गिरफ्तार कर लिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos