लाइव न्यूज़ :

सोनभद्र में गोकशी मामले में नव निर्वाचित प्रधान समेत पांच गिरफ्तार

By भाषा | Updated: May 7, 2021 19:03 IST

Open in App

सोनभद्र (उप्र) सात मई उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले के कोन थाना क्षेत्र में कथित गोकशी कराने के आरोप में पुलिस ने एक नवनिर्वाचित प्रधान समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक अमरेन्द्र प्रसाद सिंह ने शुक्रवार को बताया कि कोन थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बरवाखाड़ के नव निर्वाचित प्रधान रकमुद्दीन ने अपनी जीत की खुशी में कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों को पार्टी देने के लिए कथित रूप से गोकशी कराया था l

उन्‍होंने बताया कि प्रधान के कहने पर अकरम अली ने अपने घर पर गोकशी करवाया था और गांव वालों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने अकरम अली व उसके तीन साथियों साहेब जान, नजमुल और रहीश को दो अदद चापड़ व एक चाकू के साथ गिरफ्तार कर लिया।

उन्होंने बताया कि अभियुक्त गण द्वारा गाय के बछड़े का निर्दयतापूर्वक वध करने के साथ ही उसकी चमड़ी छिली गयी थी। अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने नव निर्वाचित प्रधान रकमुद्दीन को भी गिरफ्तार कर लिया है।

कोन थाना में पुलिस ने पांचों गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ गोवध निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आवश्यक कार्यवाही शुरू कर दी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू