लाइव न्यूज़ :

‘मौलाना’ के अपहरण के मामले में पांच गिरफ्तार

By भाषा | Updated: April 11, 2021 00:56 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 अप्रैल दक्षिणपूर्वी दिल्ली के शाहीन बाग इलाके में एक मदरसे के ‘मौलाना’ का अपहरण करने और 25 लाख रुपये की फिरौती मांगने के मामले में पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया की पीड़ित मोहम्मद मुंतजीर आलम को बाद में अपहरणकर्ताओं के चंगुल से मुक्त करा लिया गया।

इस संबंध में पीड़ित के भाई ने शिकायत दर्ज कराई थी। उसने शिकायत में कहा था कि उसे अपने भाई के फोन से कॉल आया, जिसमें आलम को छोड़ने के बदले 25 लाख रुपये की फिरौती मांगी गई।

पुलिस ने बताया कि आरोपियों में से एक सदाकत (23) पीड़ित का पुराना छात्र है और वह पिछले पांच साल से दुकान खोलने के लिए आलम के पास धन जमा कर रह था। उसने 20 लाख रुपये जमा किए थे और जब पैसे वापस मांगे तो आलम ने लौटाने से इनकार कर दिया। इसके बाद सदाकत ने अपने भाई और दोस्तों के साथ मिलकर अपहरण की साजिश रची।

अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (अपराध) शिबेश सिंह ने बताया कि पुलिस टीम को सूचना मिली थी कि सदाकत अपनी सास के घर नोएडा में छुपा हुआ है। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया और आगे उससे मिली जानकारी के आधार पर दिल्ली के अबुल फजल इलाके से आलम को मुक्त कराया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतPuducherry Elections 2026: पोलिंग बूथ पर AI-रोबोट 'नीला' बनी स्टार, वोटर्स के स्वागत से जीता सबका दिल; देखें वीडियो

क्राइम अलर्टDelhi: बेड बॉक्स में प्रेमिका की लाश, चाचा के साथ संबंध न बनाने पर प्रेमी ने की खौफनाक करतूत

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

भारत अधिक खबरें

भारतराहुल सांकृत्यायन: घुमक्कड़ी ने जिन्हें महापंडित बनाया 

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी