लाइव न्यूज़ :

नोएडा में शराब तस्करी के मामले में पांच लोग गिरफ्तार

By भाषा | Updated: December 10, 2020 14:40 IST

Open in App

नोएडा (उप्र), 10 दिसंबर नोएडा में बृहस्पतिवार को शराब तस्करी के पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया और उनके पास से हरियाणा मार्का अवैध शराब बरामद की गई।

सेक्टर-39 थाना पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार करके उसके पास से हरियाणा मार्का शराब तथा चोरी की एक मोटरसाइकिल बरामद की। इस बीच, सेक्टर 20 थाना पुलिस ने शराब तस्करी के चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से पांच पेटी हरियाणा मार्का शराब बरामद की।

पुलिस आयुक्त आलोक सिंह के प्रवक्ता ने बताया कि थाना सेक्टर 39 पुलिस ने बृहस्पतिवार सुबह सेक्टर-107 के पास से अमित बसराम को गिरफ्तार किया है और उसके पास से 12 लीटर हरियाणा मार्का शराब तथा थाना सेक्टर 20 से चोरी की गई एक मोटरसाइकिल बरामद की।

उन्होंने बताया कि थाना सेक्टर 20 पुलिस ने थाना क्षेत्र की विभिन्न जगहों से खेमचंद, गौरव, कृष्णा तथा अमित नामक चार लोगों को गिरफ्तार किया और उनके पास से कुल पांच पेटी हरियाणा मार्का शराब बरामद की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह