लाइव न्यूज़ :

विदेशी सोना तस्करी के मामले में पांच गिरफ्तार

By भाषा | Updated: May 3, 2021 23:07 IST

Open in App

रायपुर, तीन मई छत्तीसगढ़ में राजस्व आसूचना निदेशालय (डीआरआई) के अधिकारियों ने विदेशी सोने की तस्करी के आरोप में पांच लोगों को पकड़ा है तथा इनसे लगभग 42 करोड़ रुपए मूल्य का सोना, चांदी और नकद बरामद किया है।

डीआरआई ने सोमवार को एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि निदेशालय की रायपुर इकाई ने कार्रवाई कर विदेशी सोने की तस्करी करने के आरोप में पांच लोगों को पकड़ा है। इस दौरान आरोपियों से 18.18 किलोग्राम सोना, 4545 किलोग्राम चांदी और 32 लाख रुपए नकद बरामद किया है। बरामद सोने, चांदी और नकद का मूल्य लगभग 42 करोड़ रुपए है।

विज्ञप्ति के अनुसार डीआरआई की रायपुर इकाई को क्षेत्र में भारी मात्रा में सोने की तस्करी होने की सूचना मिली थी। सूचना के बाद अधिकारियों ने कलकत्ता से राजनांदगांव जा रही रेलगाड़ी से दो व्यक्तियों को पकड़ा। उनकी तलाशी ली गई तो उनके पास से 13.53 किलोग्राम सोने के दो छड़ बरामद हुए। तस्करों ने सोने को कपड़ों में छिपा कर रखा था।

विज्ञप्ति में बताया गया है कि जब मामले की छानबीन की गई तब सोने को तस्करों से लेने वाले दो व्यक्तियों तथा आभूषण विक्रेता के बारे में भी जानकारी मिली।

डीआरआई के अधिकारियों ने सूचना के आधार पर एक आभूषण विक्रेता के परिसर में तलाशी अभियान चलाया जहां से 4545 किलोग्राम चांदी, 4.65 किलोग्राम सोना और 32.35 लाख रुपए नकद बरामद किया गया।

विज्ञप्ति में बताया गया है कि डीआरआई के अधिकारियों ने विदेशी सोने की तस्करी के आरोप में अभी तक पांच लोगों को पकड़ा है तथा जानकारी मिली है कि आरोपियों द्वारा पूर्व में भी भारी मात्रा में विदेशी सोने की तस्करी की गई है। डीआरआई ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत अधिक खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो