लाइव न्यूज़ :

नौकरी देने के नाम पर 7.5 करोड़ रुपये की ठगी के मामले में पांच गिरफ्तार

By भाषा | Updated: March 26, 2021 16:54 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 26 मार्च बहुराष्ट्रीय कंपनियों में नौकरी दिलाने के नाम पर कथित तौर पर 500 से ज्यादा लोगों से 7.5 करोड़ रुपये की ठगी के मामले में पीएचडी डिग्री धारक समेत पांच लोगों को गुड़गांव से गिरफ्तार किया गया।

पुलिस के अनुसार इस मामले में मुख्य आरोपी 44 वर्षीय मनोज होता ने विभिन्न विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में कुछ वर्षों तक विजिटिंग फैकल्टी के रूप में पढ़ाने का कार्य किया और बाद में उसने एक कॉलेज की स्थापना की। यह कॉलेज अच्छे से चल नहीं पाया, जिससे वह कर्ज में डूब गया। मनोज के पास एमबीए की डिग्री है और उसने एक प्रसिद्ध विश्वविद्यालय से मानव संसाधन में पीएचडी की डिग्री भी हासिल की है।

पुलिस ने बताया कि इसके बाद कर्ज में डूबे मनोज होता ने लोगों को ठगने का काम शुरू कर दिया। उसने इसके लिए 26 वर्षीय आशीष रंजन, 27 वर्षीय अभिषेक कुमार जैसे लोगों की भर्ती की, ये दोनों इंजीनियर हैं और ये अंग्रेजी में बेहतर तरीके से बात कर लेते थे।

पुलिस उपायुक्त (साइबर प्रकोष्ठ) अन्येष रॉय ने बताया कि आरोपी ने बहुराष्ट्रीय कंपनियों के नाम पर कई फर्जी वेबसाइट, ईमेल आईडी तैयार की और लोगों को प्रबंधन की नौकरियां देने की पेशकश शुरू की। चयन प्रक्रिया, दस्तावेज पुष्टि, एप्टीट्यूट टेस्ट समेत कई अन्य चीजों के नाम पर आरोपी लोगों को कई बैंक खातों में पैसे जमा करने के कहते थे।

पुलिस ने बताया कि इन्होंने करीब 500 लोगों से 7.5 करोड़ रुपये की ठगी की। यह मामला तब प्रकाश में आया जब उत्तम नगर के रहनेवाले एक व्यक्ति ने पुलिस के पास इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई। व्यक्ति से आरोपी ने 20 लाख रुपये की ठगी की थी।

डीसीपी ने बताया कि इसके बाद पुलिस ने छापेमारी करके होता, रंजन और कुमार समेत 29 वर्षीय सोनू रावल और शेख पिंटू अली को गिरफ्तार कर लिया। सात कंप्यूटर और लैपटॉप तथा 14 मोबाइल फोन इनके पास से जब्त किए गए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां