लाइव न्यूज़ :

टैंकरों से रसायन चोरी करते पांच गिरफ्तार, टैंकर सहित लाखों रूपए का रसायन जब्त

By भाषा | Updated: May 26, 2021 22:27 IST

Open in App

जयपुर 26 मई राजस्थान पुलिस ने राजमार्गों पर टैंकरों से रसायन चोरी के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए बुधवार को पांच लोगों को चोरी करते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। इस मामले में रसायन से भरे 60 ड्रम व टैंकर सहित लाखों रूपयों का रसायन जब्त किया गया है।

जयपुर ग्रामीण के पुलिस अधीक्षक शंकर दत्त शर्मा ने बताया कि गुप्त सूचनाओं के आधार पर पुलिस की एक संयुक्त टीम अजमेर-दूदू मार्ग पर छापेमारी कर गुजरात से उत्तरांखण्ड जा रहे 36 हजार लीटर कैमिकल टेंकर की सील तोड़कर रसायन की चोरी करते हुये मौके से रंगे हाथों चालक सहित पांच व्यक्तियों को गिरफतार किया।

शर्मा ने बताया कि मौके से 58 बड़े ड्रम व 06 छोटे ड्रम रसायन से भरे हुये जब्त किये गये ।

मौके पर खड़ी एक पिकअप सहित 36 हजार लीटर रसायन से भरे हुये टैंकर को भी जब्त किया गया है । जब्त रसायन की बाजार में कीमत लाखों रूपये आंकी गई है। इस पर भादंसं की विभिन्न धाराओं, आपदा प्रबंधन अधिनियम व राजस्थान महामारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर अनुसंधान जारी है। घटना में लिप्त होने के संबंध में होटल मालिक के विरूद्ध तथा इस पूरे नेटवर्क को खंगाला जा रहा है।

शर्मा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में ट्रक चालक मंगल सिंह नवांशहर, खलासी लाखा राम जाट, जमाल खां, हरि सिंह तथा पूसा राम प्रजापत शामिल है। मुख्य सरगना भंवर सिंह राजपूत फरार हो गया। जिसकी सरगर्मी से तलाश की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

क्रिकेट35 लाख रुपये की घड़ी?, पंजाब किंग्स मालकिन प्रीति जिंटा ने दिखाया जलवा, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: दोसर भवन चौक पर डेटोनेटर और जिलेटिन मिलने की खबर

भारत अधिक खबरें

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए