लाइव न्यूज़ :

खुद को सीबीआई अधिकारी बताकर आभूषण की दुकान से गहने लूटने वाले पांच गिरफ्तार

By भाषा | Updated: August 8, 2021 22:23 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ अगस्त राष्ट्रीय राजधानी में एक महीना पहले खुद को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) का अधिकारी बताकर आभूषणों की एक दुकान में एक कर्मचारी के बैग की जांच का झांसा देकर 300 ग्राम की सोने की चेन उड़ाकर चंपत होने के आरोप में “ईरानी गैंग” के पांच बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किये गए आरोपी मुहम्मद अली (52), मोहम्मद काबली (45), अनवर अली (45), शौकत अली जाफरी (55) और मुख्तियार हुसैन (35) मध्य प्रदेश के भोपाल के रहने वाले हैं। पुलिस ने कहा कि उन्हें घोषित अपराधी करार दिया गया था और वे हत्या के प्रयास, धोखाधड़ी तथा अन्य वारदातों में भी वांछित थे। पुलिस ने कहा कि आरोपी बॉलीवुड फिल्म “स्पेशल 26” से प्रेरित थे।

उन्होंने कहा कि गिरोह पहले राज्य में आभूषणों की बड़ी दुकानों की पहचान करता था, आपूर्तिकर्ताओं और एजेंटों की सारी जानकारी लेता था और फिर सीबीआई या पुलिस के भेष में उन्हें लूटता था।

पुलिस के अनुसार उक्त घटना 27 जून को करोल बाग इलाके में हुई थी जहां गिरोह के सदस्यों ने खुद को सीबीआई अधिकारी बताकर 300 ग्राम की सोने की चेन छीन ली और आभूषण की दुकान के कर्मचारी के बैग की जांच करने का झांसा देकर गहने से भरा बैग लेकर भाग निकले।

पुलिस ने कहा कि सीसीटीवी कैमरे की मदद से पांचों आरोपियों की पहचान की गई। उन्होंने बताया कि मजलूम अली नामक छठा आरोपी अभी फरार है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र