लाइव न्यूज़ :

बाहरी दिल्ली में तीन साल की लड़की के अपहरण के आरोप में पांच लोग गिरफ्तार : पुलिस

By भाषा | Updated: April 9, 2021 17:16 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ अप्रैल बाहरी दिल्ली के राज पार्क इलाके में तीन साल की बच्ची के कथित अपहरण में एक दंपती समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी ।

पुलिस ने बताया कि इस मामले में रवि (26), उसकी पत्नी संतोष (25), महेश (25), गुड्डन (26) एवं रामप्रसाद (36) को गिरफ्तार कर बच्ची को सकुशल बरामद कर उसके माता पिता के हवाले कर दिया गया ।

उन्होंने बताया कि आरोपियों के पास से 84,500 रुपये की नकदी बरामद की गयी है। पुलिस ने बताया कि आगे की कार्रवाई जारी है।

पुलिस के अनुसार बच्ची की मां ने मंगलवार को घर के सामने पार्क में खेलते समय उसके गायब होने की सूचना दी थी। इसके बाद एक मामला दर्ज किया गया और आस-पास के सीसीटी कैमरों की फुटेज खंगाली गई।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि करीब 50 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने पर पुलिस को एक दंपत्ति बच्ची को ले जाता हुआ दिखा। उन्होंने बताया कि दोनों की पहचान रवि और संतोष के रूप में की गई। पुलिस ने सात अप्रैल को दोनों को पकड़ लिया और उनसे पूछताछ के बाद अन्य आरोपियों को पकड़ बच्ची को सकुशल बरामद किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे