लाइव न्यूज़ :

दलित परिवार से मंदिर के ‘शुद्धिकरण’ के लिए जुर्माना मांगने के आरोप में पांच लोग गिरफ्तार

By भाषा | Updated: September 22, 2021 13:10 IST

Open in App

कोप्पल, 22 सितंबर कर्नाटक में कोप्पल जिले के मियापुर गांव में हनुमान मंदिर के ‘‘शुद्धिकरण’’ के लिए एक दलित परिवार से दंड स्वरूप 25,000 रुपये मांगने के आरोप में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। दलित परिवार से, उनके दो साल के बेटे के मंदिर में प्रवेश करने के बाद यह जुर्माना राशि मांगे जाने का आरोप है।

पुलिस अधीक्षक टी श्रीधर ने बुधवार को ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘हमने इस मामले के संबंध में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।’’

अधिकारी ने बताया कि यह घटना चार सितंबर की है और इसका पता सोमवार को तब चला जब एक मामला दर्ज कराया गया। श्रीधर ने कहा, ‘‘दलित परिवार ने शिकायत दर्ज कराने से इनकार कर दिया था।’’

चेन्नादासर समुदाय से ताल्लुक रखने वाला चंद्रशेखर चार सितंबर को अपने दो साल के बेटे के जन्मदिन पर उसके लिए भगवान हनुमान का आशीर्वाद लेना चाहता था।

अधिकारी ने बताया, ‘‘चंद्रशेखर और उसके परिवार के सदस्य बाहर खड़े थे लेकिन बच्चा मंदिर में चला गया जिससे मंदिर का पुजारी नाराज हो गया और उसने इसे एक मुद्दा बना लिया।’’

‘‘ऊंची जाति’’ के कुछ और लोगों ने पुजारी का पक्ष लिया और 11 सितंबर को एक बैठक बुलायी गई जिसमें उन्होंने मंदिर के ‘‘शुद्धिकरण’’ के खर्च के लिए 25,000 रुपये मांगे। हालांकि, ऊंची जाति के अन्य ग्रामीणों ने इस कदम को ‘कठोर’ बताते हुए इसका विरोध किया।

इस प्रकरण से गांव में एक बहस शुरू हो गयी और यह कुश्तागी पुलिस के संज्ञान में आया। चंद्रशेखर का परिवार ऊंची जाति के लोगों की नाराजगी के डर से पुलिस में शिकायत करने से डर रहा था। कोप्पल जिले की चेन्नादासर महासभा के कुछ सदस्य भी गांव में गए और बैठकें की जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया।

सामाजिक कल्याण विभाग के सहायक निदेशक बालचंद्र संगानल की शिकायत पर मंगलवार को मामला दर्ज किया गया। पिछले दो दिनों में जिला प्रशासन ने गांव के लोगों से बातचीत करने के लिए बैठकें कीं। इसके बाद एक महा पूजा का आयोजन किया गया जिसमें पुलिस की मौजूदगी में चेन्नादासर समुदाय समेत गांव के सभी समुदायों के लोगों ने भाग लिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह