लाइव न्यूज़ :

ऑक्सीजन सांद्रक के नाम पर लोगों को ठगने वाले पांच गिरफ्तार

By भाषा | Updated: May 28, 2021 18:53 IST

Open in App

फरीदाबाद (हरियाणा), 28 मई फरीदाबाद के साइबर थाना पुलिस के दल ने ऑक्सीजन सांद्रक के नाम पर लोगों से धोखाधड़ी करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश करते हुए गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

जिला पुलिस के प्रवक्ता के अनुसार गिरफ्तार किए गए आरोपियों में विशाल उर्फ रोहतास, नीतीश, अभिनव, चंद्रशेखर और ललित का नाम शामिल है जिसमें आरोपी विशाल उर्फ रोहतास अलीगढ़ के इगलास थाने के टॉप 10 अपराधियों में शामिल है।

उन्होंने बताया कि उसके खिलाफ बलात्कार, हत्या, लड़ाई-झगड़ा, अवैध हथियार सहित 13 मुकदमे दर्ज हैं जिसमें वह कई बार जेल भी जा चुका है।

प्रवक्ता ने बताया कि पांच आरोपियों में से दो आरोपियों नीतीश और अभिनव को एक हफ्ते पहले ही गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया था जबकि तीन अन्य आरोपियों को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया गया।

उन्होंने बताया कि जरूरतमंद लोगों से ठगी करने के लिए आरोपियों ने ऑनलाइन प्लेटफार्म का सहारा लिया हुआ था। उन्होंने बताया कि आरोपी सोशल मीडिया पर ऑक्सीजन सांद्रक चाहने वालों की तलाश करते थे और उसके बाद उनसे संपर्क कर उपकरण देने का भरोसा देकर अलग-अलग खातों में पैसे डलवा लेते थे।

ठगी के शिकार एक व्यक्ति द्वारा शिकायत दर्ज कराने के बाद पुलिस ने जांच कर आरोपियों को गिरफ्तार किया। प्रवक्ता ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से 8.85 लाख रुपए नगद, 25 सिम कार्ड, 26 एटीएम, 2 आधार कार्ड, 7 मोबाइल फोन और वारदात में प्रयोग स्विफ्ट कार बरामद की गई है।

उन्होंने बताया कि पूछताछ में सामने आया कि आरोपियों ने एनसीआर क्षेत्र में की गई कई वारदातों का खुलासा किया है, जिसकी पुलिस जांच कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह