लाइव न्यूज़ :

ऑनलाइन शॉपिंग पोर्टल का कर्मचारी बताकर लोगों को ठगने के आरोप में पांच गिरफ्तार

By भाषा | Updated: December 21, 2020 21:43 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 दिसंबर राष्ट्रीय राजधानी में कथित रूप से फर्जी कॉल सेंटर चलाने और ऑनलाइन शॉपिंग पोर्टल का कर्मचारी बताकर लोगों को ठगने को लेकर एक महिला समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने सोमवार को बताया कि इस गोरखधंधे के सरगना एन मरीमुत्तू (38), मणि कार्तिक (32) , के राहुल (18) और सी शिवा (28) तथा प्राची अरोड़ा (20) को गिरफ्तार किया गया है। मरीमुत्तू और कार्तिक केशवपुरम में, राहुल एवं शिवा शकुरपुर में रहते हैं और प्राची अरोड़ा बुराड़ी में रहती है।

एक व्यक्ति ने पुलिस में शिकायत दर्ज करायी थी कि ऑनलाइन शॉपिंग पोर्टल का कर्मचारी बताते हुए कुछ अज्ञात लोगों ने उसे कॉल किया और बताया कि पिछली खरीदारी के आधार पर उसे सौभाग्यशाली ग्राहक के रूप में चुना गया है और उसने कार जीती है।

शिकायतकर्ता के अनुसार जब वह कार के बदले नकद लेने पर राजी हुआ तब उससे ‘प्रोसेसिंग फी’ देने को कहा गया और उसने फोनकर्ता द्वारा बताये गये खाते में 6000 रूपये डाले। लेकिन इस बीच शिकायतकर्ता को संदेह हो गया और उसने पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी।

पुलिस उपायुक्त (उत्तर पश्चिम) विजयंत आर्य ने कहा, ‘‘ जांच के दौरान, पाया गया कि शिकायतकर्ता को जो खाता नंबर दिया गया, उसे अरोड़ा नामक एक व्यक्ति के नाम से खोला गया है । इस व्यक्ति के कॉल डिटेल का विश्लेषण किया गया और फर्जी कॉल सेंटर का पता चला जो केशवपुरम से चलाया जा रहा था। तब छापा मारा गया और पांच लोग गिरफ्तार किये गये। ’’

पुलिस ने आरोपियों के पास से आठ मोबाइल फोन, आठ एटीएम कार्ड और दस सिमकार्ड बरामद किये।

जांच के दौरान यह भी पाया गया कि खाता 21 अक्टूबर, 2020 को खोला गया था और एक ही महीने में 27 लाख रूपये का लेन-देन हुआ।

पुलिस के अनुसार, आरोपी डाटा प्रदाताओं से उन ग्राहकों का डाटा मांग लेते थे, जिन्होंने हाल ही ऑनलाइन शॉपिंग पोर्टलों से खरीदारी की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

भारत अधिक खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब