लाइव न्यूज़ :

फंगल रोधी इंजेक्शन की काला बाजारी के आरोप में पांच गिरफ्तार

By भाषा | Updated: May 21, 2021 15:49 IST

Open in App

अहमदाबाद, 21 मई गुजरात के अहमदाबाद शहर में म्यूकोरमाइकोसिस के उपचार में इस्तेमाल होने वाले एक इंजेक्शन की कथित तौर पर कालाबाजारी की कोशिश कर रहे पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने बताया कि खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीसीए) और गुजरात पुलिस के अधिकारियों ने इन पांच आरोपियों को बृहस्पतिवार को शहर के अलग-अलग इलाकों से गिरफ्तार किया। राज्य में ब्लैक फंगस के मामलों में वृद्धि के बाद राज्य सरकार ने म्यूकोरमाइकोसिस को महामारी घोषित कर दिया है। इस बीमारी से मुख्य तौर पर वे लोग ग्रसित हो रहे हैं जो कोरोना वायरस संक्रमण से मुक्त हुए हैं।

ब्लैक फंगस के मामलों के उपचार के रूप में एम्फोटेरिसिन बी दवाई को प्रभावी माना जा रहा है और बाजार में इसकी मांग काफी बढ़ गई है।

अपराध शाखा की ओर से शुक्रवार को जारी एक विज्ञप्ति में बताया गया कि अपराध शाखा ने बृहस्पतिवार को नारनपुरा में जाल बिछाकर चार लोगों को एम्फोटेरिसिन बी की आठ शीशियों के साथ पकड़ा, जिनकी कीमत 2,518 रुपये है। ये 314 रुपये की मूल्य वाली एक शीशी को 10,000 रुपये में बेच रहे थे।

इसी तरह का एक अभियान एफडीसीए के अधिकारियों ने भी चलाया हुआ था और उन्होंने एसजी हाइवे के निकट एक अन्य आरोपी संकेत पटेल को गिरफ्तार किया। इन शीशियों पर कोई लेबल नहीं लगा है और अधिकारियों का मानना है कि ये फर्जी हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं