लाइव न्यूज़ :

खाते में अचानक आए साढ़े पांच लाख रुपये प्रधानमंत्री द्वारा भेजे गए बताकर लौटाने से इंकार किया

By भाषा | Updated: September 15, 2021 23:44 IST

Open in App

खगड़िया, 15 सितंबर बिहार के खगड़िया जिले में एक बैंक उपभोक्‍ता के खाते में अचानक साढ़े पांच लाख रुपये आ गए और उसने इस रकम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा भेजा गया बताकर राशि लौटाने से इंकार कर दिया। बाद में उसे गिरफ्तार किया गया।

मानसी थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बुधवार को बताया कि आरोपी का नाम रंजीत दास है जोकि बख्तियारपुर गांव का रहने वाला है।

उन्होंने बताया कि इस मामले में एक ग्रामीण बैंक द्वारा शिकायत किए जाने पर रंजीत को गिरफ्तार किया गया था।

मानसी क्षेत्र के उक्त ग्रामीण बैंक की शाखा के अध‍िकार‍ियों का कहना है क‍ि गलती से रंजीत के खाते में रुपये चले गए थे। बाद में राशि का मिलान किए जाने पर रंजीत को उक्त राशि लौटाने को कहा गया तो उसने प्रधानमंत्री द्वारा पूर्व में किए गए अपने वादे के तहत उसे राशि भेजे जाने की बात कहकर पैसे लौटाने से इंकार कर दिया।

उल्लेखनीय है कि वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव के समय भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में अपने चुनाव अभियान के दौरान नरेंद्र मोदी ने विदेश से कालाधन आने पर हर एक बैंक खाते में 15 लाख रुपये पहुंचाने की बात कही थी।

कानून के अनुसार, किसी बैंक द्वारा गलत तरीके से किसी के खाते में स्थानांतरित धन का उपयोग करना एक दंडनीय अपराध है और वित्तीय संस्थान अपराधी से राशि वसूल करने के लिए स्वतंत्र हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र