लाइव न्यूज़ :

नाबालिग बच्चियों से छेड़छाड़ करने के मामले में पांच आरोपी गिरफ्तार

By भाषा | Updated: February 11, 2021 11:56 IST

Open in App

शाहजहांपुर (उप्र) 11 फरवरी शाहजहांपुर में दुर्गा जागरण पंडाल में दो नाबालिग बच्चियों के साथ छेड़छाड़ के मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। एक पुलिस अधिकारी ने बृहस्पतिवार को इस बारे में बताया।

पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) संजीव बाजपेई ने बताया कि कस्बा कलान में बुधवार रात देवी जागरण हो रहा था तभी शराब के नशे में धुत पांच युवकों ने पंडाल में मौजूद दो बच्चियों से छेड़छाड़ की। लड़कियों के परिजनों ने इसका विरोध किया तो युवकों ने उनकी पिटाई कर दी।

उन्होंने बताया कि मामले की सूचना पर थाना कलान पुलिस के दरोगा पंकज चौधरी पुलिस बल के साथ पहुंचे तो दो युवकों ने डंडों से उनपर भी हमला किया। हमले में दरोगा पंकज चौधरी गोविंद सिंह तथा सिपाही अमित दुबे घायल हो गए।

बाजपेई ने बताया कि पुलिस दल ने तत्काल थाने को मामले की सूचना दी। इसके बाद तीन थानों की पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर आरोपी शगुन चतुर्वेदी, मोनू चतुर्वेदी, सोनू चतुर्वेदी, विनोद दुबे तथा सोनू दीक्षित को गिरफ्तार कर लिया।

मामले में पीड़ित बच्चियों के परिजनों ने आरोपियों के विरुद्ध छेड़छाड़ का मामला दर्ज कराया है। वहीं, पुलिस ने भी आरोपियों के विरुद्ध पुलिस दल पर हमला करने के आरोप में मामला दर्ज किया है।

बाजपेई ने बताया कि घटना में घायल पुलिसकर्मियों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया जबकि दोनों बच्चियों को चिकित्सीय जांच के लिए भेजा गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos