लाइव न्यूज़ :

मछली पकड़ने वाली नौका के इंजन में खराबी, चार मछुआरों को 50 घंटे के बाद बचाया गया

By भाषा | Updated: November 29, 2020 00:29 IST

Open in App

पालघर, 28 नवंबर महाराष्ट्र के पालघर के तटीय इलाके में खराब मौसम एवं नौका के इंजन में आयी खराबी के कारण करीब 50 घंटे तक फंसे रहने के बाद चार मछुआरों को शनिवार को बचा लिया गया । पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी ।

पालघर के पुलिस अधीक्षक दत्तात्रेय शिंदे ने बताया कि मछली पकड़ने वाली नौका 'अग्निमाता' बृहस्पतिवार को सुबह छह बजे समुद्र में गया था और उस पर चार लोग सवार थे । नौका को शाम छह बजे तक वापस लौट आना था लेकिन वे नहीं आये ।

उन्होंने कहा, ''उनके संबंधियों ने इस संबंध में शिकायत दर्ज करायी, जिसके बाद तलाश अभियान शुरू किया गया और पास के गांव से दो नौकाएं भेजी गयीं लेकिन इसमें कोई सफलता नहीं मिली ।

अधिकारी ने बताया कि हालांकि जल्दी ही हमें उस नौका के बारे में जानकारी मिली कि उसके इंजन में खराबी आ गयी है और तेज हवाओं के कारण नौका बहुत दूर चली गयी है ।

शिंदे ने बताया कि महाराष्ट्र नौवहन बोर्ड, तट रक्षक बल, नौसेना एवं मुंबई पुलिस की मदद से नौका का पता लगाया गया और उस पर सवार चार मछुआरों को बचा लिया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है