तमिलनाडु में मछुआरों की हड़ताल आठवें दिन भी जारी, एक जनवरी को 'रेल रोको प्रदर्शन'

By भाषा | Updated: December 26, 2021 18:13 IST2021-12-26T18:13:10+5:302021-12-26T18:13:10+5:30

Fishermen's strike continues for the eighth day in Tamil Nadu, 'Rail Roko Demonstration' on January 1 | तमिलनाडु में मछुआरों की हड़ताल आठवें दिन भी जारी, एक जनवरी को 'रेल रोको प्रदर्शन'

तमिलनाडु में मछुआरों की हड़ताल आठवें दिन भी जारी, एक जनवरी को 'रेल रोको प्रदर्शन'

रामेश्वरम (तमिलनाडु), 26 दिसंबर श्रीलंका द्वारा गिरफ्तार किए गए मछुआरों की तत्काल रिहाई की मांग को लेकर मछुआरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल रविवार को आठवें भी जारी रही। इस बीच, मछुआरा समुदाय के नेताओं ने कहा कि एक जनवरी को 'व्यापक रेल रोको' आंदोलन किया जाएगा।

अलग-अलग मछुआरा संघों के नेताओं पी. सेसु राजा और एस इमेरिट ने कहा कि जब तक केंद्र सरकार सभी मछुआरों की रिहाई सुनिश्चित नहीं करती तथा उनकी नौकाओं को नहीं छोड़ा जाता, तब तक हड़ताल जारी रहेगी।

सेसु राजा तमिलनाडु काडालोरा मीनावा संगम के अध्यक्ष हैं जबकि इमेरिट मीनावन मीनावा संगम के प्रमुख हैं। उन्होंने कहा कि एक जनवरी को 'व्यापक रेल रोको प्रदर्शन' किया जाएगा।

रामेश्वरम और पुडुकोट्टई सहित तमिलनाडु के विभिन्न हिस्सों के मछुआरों को श्रीलंकाई नौसैनिकों ने 19 से 21 दिसंबर, 2021 के बीच कथित तौर पर अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा पार करने के बाद गिरफ्तार कर लिया था। उनकी गिरफ्तारी के बाद, 19 दिसंबर को मछुआरा संघों ने यहां अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Fishermen's strike continues for the eighth day in Tamil Nadu, 'Rail Roko Demonstration' on January 1

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे