लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु में मछुआरों ने किया विरोध प्रदर्शन

By भाषा | Updated: December 22, 2021 20:06 IST

Open in App

रामेश्वरम (तमिलनाडु), 22 दिसंबर श्रीलंकाई नौसेना द्वारा 68 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किए जाने के खिलाफ सैंकड़ों मछुआरों और महिलाओं ने बुधवार को अनशन किया और उनकी रिहाई की मांग की।

यहां और निकट के पंबन और मंडपम के इलाकों के मछुआरा समुदाय ने रामेश्वरम-मदुरै राजमार्ग पर थंगाचिमदम में भूख हड़ताल की। रामेश्वरम में विभिन्न मछुआरा संगठनों के नेताओं पी सेशु राजा, एन जे बोस, एस इमेरित समेत अन्य ने इस प्रदर्शन में हिस्सा लिया।

सेशु राजा ने पत्रकारों से कहा कि मत्स्य उद्योग से केंद्र सरकार को विदेशी मुद्रा के रूप में ‘करोड़ों रुपये’ मिल रहे हैं लेकिन सरकार श्रीलंकाई नौसेना द्वारा तमिलनाडु के मछुआरों की गिरफ्तारी को रोकने के लिए ठोस कार्रवाई नहीं कर रही। उन्होंने कहा कि श्रीलंकाई सरकार 1974 के कच्चातीवू समझौते का ‘उल्लंघन’ कर रही है।

सेशु राजा ने कहा कि केंद्र सरकार को पड़ोसी देश के साथ बातचीत कर मछुआरों पर हमले रोके जाने को सुनिश्चित करना चाहिए।

करीब 10,000 मछुआरों ने यह संकल्प लिया कि अगर श्रीलंका सभी 68 मछुआरों और उनके जाल को मुक्त नहीं करता है तो वे एक जनवरी को थंगाचिमदम में रेल रोकेंगे। उन्होंने कहा कि मछुआरा संगठन के प्रतिनिधि दिल्ली में विदेश मंत्री एस जयशंकर और केंद्रीय मत्स्य मंत्री पुरुषोत्तम रुपाला से मिलेंगे और मछुआरों की गिरफ्तारी का अंत करने का आग्रह करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्रिकेटSRH vs LSG: टॉप ऑर्डर के ढहने के बाद, हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी ने शतकीय साझेदारी में जड़ी फिफ्टी

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव