लाइव न्यूज़ :

मछुआरों को स्वतंत्र मंत्रालय चाहिए, केवल एक विभाग नहीं: राहुल

By भाषा | Updated: February 25, 2021 18:50 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 25 फरवरी कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर पलटवार करते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि मछुआरों को एक स्वतंत्र मत्स्य पालन मंत्रालय चाहिए, एक मंत्रालय के भीतर केवल एक विभाग नहीं।

प्रधानमंत्री ने पुडुचेरी में एक जनसभा को संबोधित करते हुए गांधी द्वारा पिछले सप्ताह दिये गए उस बयान पर हैरानी जतायी जिसमें उन्होंने कहा था कि कोई ‘‘समर्पित’’ मत्स्य मंत्रालय नहीं है। इससे पहले केंद्रीय मंत्रियों सहित भाजपा नेता भी इस बयान को लेकर गांधी पर निशाना साध चुके हैं।

प्रधानमंत्री द्वारा किये गए हमले पर पलटवार करते हुए गांधी ने ट्वीट किया, ‘‘प्रिय प्रधानमंत्री, मछुआरों को एक मंत्रालय के भीतर केवल एक विभाग नहीं बल्कि एक स्वतंत्र और समर्पित मत्स्य पालन मंत्रालय की आवश्यकता है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हम दो हमारे दो’ से निश्चित तौर पर बुरा लगता है। गांधी उस कटाक्ष का उल्लेख कर रहे थे जिसका इस्तेमाल उन्होंने सरकार के खिलाफ यह आरोप लगाने के लिए किया है कि यह सरकार मोदी और उनके ‘‘कॉरपोरेट दोस्तों’’ द्वारा चलायी जा रही है।’’

मोदी ने पुडुचेरी में कहा, ‘‘कांग्रेस के नेता कहते हैं कि हम एक मत्स्य पालन मंत्रालय बनाएंगे। मुझे हैरानी हुई। सच्चाई यह है कि यह मौजूदा राजग सरकार है जिसने 2019 में मत्स्य पालन के लिए एक मंत्रालय बनाया था।’’

2019 में, मोदी सरकार ने मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय बनाया था।

गांधी ने एक अन्य ट्वीट में मीडिया की एक खबर को लेकर सरकार पर हमला किया जिसमें दावा किया गया है कि सरकार ने मामले दर मामले के आधार पर चीन से प्रत्यक्ष विदेशी निवेश प्रस्तावों को मंजूरी देनी शुरू कर दी है।

गांधी ने कहा, ‘‘चीन समझ गया है कि श्री मोदी उनके दबाव में झुकते हैं। उन्हें अब यह पता चल गया है कि वे उनसे जो चाहें प्राप्त कर सकते हैं।’’

गांधी ने एक अन्य ट्वीट में रोजगार के मुद्दे पर भी सरकार पर हमला किया और सरकार से युवाओं के लिए रोजगारों का सृजन करने को कहा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र