लाइव न्यूज़ :

मछुआरों का मुद्दा: स्थायी राजनीतिक समाधान के लिए स्टालिन ने जयशंकर को पत्र लिखा

By भाषा | Updated: August 4, 2021 19:48 IST

Open in App

चेन्नई, चार अगस्त श्रीलंका की नौसेना द्वारा कथित रूप से गोलीबारी करने पर एक भारतीय मछुआरे के जख्मी होने पर चिंता जताते हुए तमिलनाडु सरकार ने केंद्र सरकार से मुद्दे का ‘स्थायी राजनीतिक समाधान’ सुनिश्चित करने का आग्रह किया है।

मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने विदेश मंत्री एस जयशंकर को लिखी चिट्ठी में कहा कि भारत को कोलंबो पर "दबाव" बनाना चाहिए ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि तमिलनाडु के मछुआरों के खिलाफ कोई हिंसा न हो और उनकी नावों को नुकसान पहुंचाने जैसे अन्य कृत्यों को भी तुरंत बंद किया जाना चाहिए।

बुधवार को यहां एक आधिकारिक विज्ञप्ति में स्टालिन के पत्र का हवाला देते हुए कहा गया है कि उन्होंने श्रीलंकाई नौसैनिकों द्वारा मछुआरों के एक समूह पर कथित रूप से गोलीबारी किए जाने के बाद नागपट्टिनम के एक मछुआरे के घायल होने के उदाहरण का जिक्र किया है।

विज्ञप्ति के मुताबिक, स्टालिन ने पत्र में कहा है कि ऐसी घटनाएं अंतरराष्ट्रीय कानूनों और प्रथाओं के खिलाफ हैं। उन्होंने कहा, “इस घटना ने तमिलनाडु, खासकर तटीय इलाकों में भारी आक्रोश पैदा किया है।”

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह देश की "जिम्मेदारी" है मछुआरों के जीवन और संपत्ति की रक्षा करे और सुनिश्चित करे कि श्रीलंका अंतरराष्ट्रीय कानूनों का पालन करे।

उन्होंने कहा, “ये निंदनीय है और देश इससे "आंखें मूंद नहीं सकता है।” स्टालिन ने पत्र में कहा, “मेरा अनुरोध है कि इस मुद्दे का स्थायी राजनीतिक समाधान निकाला जाए, जो हजारों मछुआरों के जीवन और आजीविका को प्रभावित करता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारत अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन