लाइव न्यूज़ :

गुजरात में मछुआरों को पाकिस्तान से लगी समुद्री सीमा के करीब नहीं जाने की दी गई सलाह

By भाषा | Updated: September 27, 2021 22:08 IST

Open in App

अहमदाबाद, 27 सितंबर भारतीय जल क्षेत्र में पाकिस्तान के 12 मछुआरों की हालिया गिरफ्तारी के बाद पाकिस्तान समुद्री सुरक्षा एजेंसी (पीएमएसए) द्वारा प्रतिशोधी कदम की आशंका के मद्देनजर गुजरात में मछुआरों को अरब सागर में अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा (आईएमबीएल) के बहुत करीब नहीं जाने की सलाह दी गई है।

गुजरात मत्स्य पालन आयुक्त ने एक परिपत्र में कहा है कि पीएमएसए ने अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा के आसपास अपनी उपस्थिति बढ़ा दी है। ऐसे में मछुआरों को सलाह दी जाती है कि वे अरब सागर में पाकिस्तान की सीमा के करीब ना जाएं। भारतीय तटरक्षक बल ने 15 सितंबर को भारतीय जल सीमा से एक पाकिस्तानी नाव को जब्त कर चालक दल के 12 सदस्यों को पकड़ा था।

परिपत्र में कहा गया है, ‘‘ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि पाकिस्तानी समुद्री सुरक्षा एजेंसी (पीएमएसए) जवाबी कार्रवाई की मंशा से भारतीय मछुआरों को आईएमबीएल के पास से पकड़ सकती है।’’ मत्स्य आयुक्त ने गुजरात के तटवर्ती जिलों के अधिकारियों को सभी नौका मालिकों, उनके संगठनों, नेताओं से संपर्क करने और आवश्यक सावधानी बरतने का निर्देश दिया है।

हाल में गुजरात आतंकवाद निरोधी दस्ते (एटीएस) और भारतीय तटरक्षक बल ने गुजरात तट से अंतरराष्ट्रीय बाजार में 150 करोड़ रुपये मूल्य की 30 किलोग्राम हेरोइन के साथ एक ईरानी नौका जब्त की थी और ईरानी चालक दल के सात सदस्यों को गिरफ्तार किया था।

गुजरात सरकार ने इस साल मार्च में विधानसभा को सूचित किया था कि राज्य के 345 मछुआरे पाकिस्तानी जेलों में बंद हैं जिन्हें पीएमएसए ने अलग-अलग मौकों पर आईएमबीएल के पास से पकड़ा था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारत अधिक खबरें

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस