लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में अगले महीने शुरू होगा पहला जंगली पशु बचाव केंद्र

By भाषा | Updated: September 20, 2021 14:08 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 20 सितंबर दिल्ली का पहला जंगली पशु बचाव केंद्र अगले महीने वन्यजीव सप्ताह के दौरान रजोकरी में शुरू किया जाएगा। वन एवं वन्यजीव विभाग के अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

वन विभाग के एक अधिकारी ने बताया, “यह केंद्र नई दिल्ली जिले के रजोकरी में 1.24 एकड़ के भूखंड पर बनाया गया है, जहां बंदर बचाव केंद्र खाली पड़ा था। हमने इसे जंगली पशु बचाव केंद्र में अपग्रेड कर दिया है। इसे वन्यजीव सप्ताह के दौरान शुरू किया जाएगा।”

राष्ट्रीय राजधानी में ऐसा कोई निजी या सरकारी केंद्र नहीं था। अब तक, वन विभाग, वन्यजीव गैर सरकारी संगठनों के साथ मिलकर आवारा या घायल जानवरों को बचाता था और उन्हें दक्षिण दिल्ली में असोला भट्ट वन्यजीव अभयारण्य में ले जाता था।

अधिकारी ने बताया, “जानवरों को बचाने के लिए एनजीओ के साथ भागीदारी जारी रहेगी। उनके इलाज के लिए दक्षिण दिल्ली के वन प्रभाग के एक पशु चिकित्सक को केंद्र में तैनात किया जाएगा।”

यह पशु बचाव केंद्र पक्षियों के लिए प्रस्तावित केंद्र के स्थान पर बनेगा।

अधिकारियों के मुताबिक, प्राधिकारी चील और कबूतर जैसे पक्षियों के लिए सरकारी संसाधन आवंटित करने को राजी नहीं हुए, क्योंकि उनके संरक्षण की अधिक अहमियत नहीं है।

अधिकारी ने बताया कि अब घायल जंगली जानवरों जैसे नीलगाय, नेवला, बंदर और सियार व सरीसृप का यहां इलाज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस केंद्र में परिंदों का भी उपचार किया जाएगा।

इस साल के शुरू में रिज प्रबंधन बोर्ड ने रजकोरी में जंगली पशुओं के लिए केंद्र बनाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?