लाइव न्यूज़ :

पति की दूसरी शादी पर मंडप में पहुंचकर पहली पत्नी ने किया हंगामा

By भाषा | Updated: May 25, 2021 21:15 IST

Open in App

पीलीभीत (उप्र) 25 मई पीलीभीत जिले में एक युवक की दूसरी शादी के दौरान उसकी पहली पत्नी पुलिस को लेकर शादी मंडप में पहुंच गयी और उसने जमकर हंगामा किया ।

पुलिस और मारपीट देखकर पंडाल में भगदड़ मच गई। पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस दूल्हे को थाने ले आई, फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पूरनपुर कोतवाली प्रभारी हरीश बर्धन के अनुसार बरेली जनपद की सुमन देवी ने पुलिस को दी तहरीर देकर बताया है कि 28 नवंबर 2012 को उसकी शादी शाहजहांपुर के आशीष वर्मा के साथ हुई थी। सुमन देवी के अनुसार शादी के कुछ महीने बाद पति और अन्य ससुराली कम दहेज लाने को लेकर उसे ताना मारने लगे और रुपए की मांग करने लगे, जिसपर उसने ससुराल पक्ष के लोगों पर एक मुकदमा दर्ज कराया। यह मामला न्यायालय में विचाराधीन है।

बर्धन ने बताया कि इसी बीच पीड़िता को जानकारी लगी कि सोमवार को उसका पति पूरनपुर क्षेत्र के मंगलम बरात घर में, पीलीभीत जनपद की किसी लड़की से शादी कर रहा है। उसने पूरनपुर थाने को पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी और वह पुलिस को लेकर शादी मंडप में पहुंच गयी।

पुलिस की दी तहरीर में पीड़िता का कहना था कि उसके पति से अब तक न तो कोई तलाक हुआ है, और न ही किसी प्रकार का कोई समझौता हुआ है। उसकी ओर से दर्ज कराया गया मुकदमा न्यायालय में विचाराधीन है, इस पर निर्णय आना अभी बाकी है, ऐसे में नियम विरुद्ध जाकर उसका पति दूसरी शादी कर रहा था।

पुलिस दूल्हा आशीष को पुलिस थाने ले आई, जहां आरोपी से पुलिस ने पूछताछ भी की।

कोतवाली प्रभारी हरीश वर्धन ने बताया कि पुलिस के पहुंचने से पहले शादी हो चुकी थी । पुलिस मामले की जांच कर रही हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठRashifal 09 April 2026: लग्जरी आइटम खरीदने में पैसा होगा खर्च, इन 4 राशिवालों के सितारे बुलंद

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

पूजा पाठPanchang 09 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

भारत अधिक खबरें

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?