लाइव न्यूज़ :

देश के पहले मतदाता ने 103 की उम्र में हिमाचल पंचायत चुनावों में मतदान किया, 70 फीसदी से अधिक मतदान

By भाषा | Updated: January 17, 2021 20:37 IST

Open in App

शिमला, 17 जनवरी आंखों की रोशनी कमजोर होने और घुटनों में दर्द के बावजूद भारत के पहले मतदाता श्याम सरण नेगी हिमाचल प्रदेश के किन्नौर में अपने मतदान केंद्र पर राज्य पंचायत चुनाव के लिए मतदान करने पहुंचे।

हिमाचल प्रदेश में तीन चरणों में होने वाले पंचायती राज संस्थान के चुनावों के पहले दौर में रविवार को 70 प्रतिशत से अधिक मतदाताओं ने मतदान किया।

राज्य की 1,227 पंचायतों में रविवार को मतदान हुआ, बाकी दो चरणों के तहत 19 और 21 जनवरी को मतदान होगा।

नेगी (103) ने कालपा मतदान केंद्र पर मतदान किया जहां जिला प्रशासन ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

उपायुक्त हेमराज बैरवा ने किन्नौरी टोपी पहनाकर और शॉल ओढ़ाकर नेगी का स्वागत किया। उपायुक्त ने कहा कि युवा मतदाताओं को नेगी से प्रेरणा लेनी चाहिए जो खराब सेहत और इतनी अधिक उम्र के बावजूद वोट डालने पहुंचे।

नेगी ने जनता के लिए अपने संदेश में कहा कि मतदाताओं को ईमानदार और सक्षम उम्मीदवारों के चुनाव के लिए चुनाव प्रक्रिया में भाग लेना चाहिए।

नेगी ने कहा कि उन्होंने कभी मतदान नहीं छोड़ा चाहे पंचायत चुनाव हों या विधानसभा अथवा लोकसभा चुनाव रहे हों।

माना जाता है कि आजादी के बाद 1952 में देश के पहले आम चुनाव में वोट डालने वाले नेगी पहले मतदाता है। उनका जन्म एक जुलाई, 1917 को हुआ था।

इस बीच राज्य के निर्वाचन अधिकारी संजीव महाजन ने कहा कि पहले चरण में 70 प्रतिशत से अधिक मतदाताओं ने मतदान किया।

जिले के एक अधिकारी ने बताया कि लाहौल-स्पीति आदिवासी बहुल जिले के काज़ा प्रखंड की दो पंचायतों के 63 प्रतिशत से अधिक मतदाताओं ने शून्य से नीचे सात डिग्री सेल्सियस तापमान में भी मतदान किया।

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और उनके परिवार के सदस्यों ने मंडी जिले की मुरहग पंचायत में कुरानी में मतदान किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?