लाइव न्यूज़ :

पहले लगे टीका, फिर हो परीक्षा : अखिलेश

By भाषा | Updated: May 25, 2021 13:55 IST

Open in App

लखनऊ, 25 मई समाजवादी पार्टी (सपा) ने संबंधित सभी छात्रों का कोविड टीकाकरण होने के बाद ही माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश (यूपी बोर्ड) की परीक्षाएं कराने की मांग दोहराई है।

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाओं को लेकर एक बार फिर बयान दिया है। उन्होंने एक ट्वीट कर कहा "पहले टीका, फिर परीक्षा।"

प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश इससे पहले भी योगी आदित्यनाथ सरकार से मांग कर चुके हैं कि पहले यूपी बोर्ड के सभी परीक्षार्थियों को टीका लगाया जाए, उसके बाद ही इम्तेहान की बात की जाए।

इस बीच, सपा के विधान परिषद सदस्य उदयवीर सिंह ने भी परीक्षाओं के सिलसिले में किसी का नाम लिए बगैर एक ट्वीट में कहा "बच्चे नहीं हैं आपके तो क्या हुआ, दूसरों की चिंता समझो। पहले टीका फिर परीक्षा। छात्रों के जीवन के साथ खिलवाड़ न करे भारत सरकार।"

‘‘नो एग्जामिनेशन विदाउट वैक्सीनेश’’ हैशटैग से किए गए एक अन्य ट्वीट में सिंह ने कहा "समाजवादी पार्टी के लिए आपकी और आपके परिवार की सुरक्षा सर्वोपरि है। हम आपको विश्वास दिलाते हैं कि सपा सरकार आते ही सबसे पहले छात्रों और युवाओं का पूर्ण टीकाकरण करा कर ही बोर्ड एवं विश्वविद्यालयों की परीक्षाएं कराई जाएंगी।"

गौरतलब है कि कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर के कारण स्थगित की गई इस साल की उत्‍तर प्रदेश बोर्ड परीक्षा के आयोजन को लेकर राज्य सरकार अब तक कोई फैसला नहीं ले सकी है।

प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और माध्यमिक तथा उच्च शिक्षा मंत्री दिनेश शर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से जिस तिथि को बोर्ड परीक्षा के आयोजन का सुझाव मिलेगा, उस तारीख पर परीक्षा कराकर एक महीने में परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। उनके अनुसार, फिलहाल परीक्षा की तैयारी पूरी हो चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह