लाइव न्यूज़ :

इंदौर में सबसे पहले महिला स्वास्थ्य कर्मी को लगाया गया टीका

By भाषा | Updated: January 16, 2021 12:36 IST

Open in App

इंदौर, 16 जनवरी मध्यप्रदेश में कोविड-19 से सबसे ज्यादा प्रभावित इंदौर जिले में इस महामारी से बचाव के लिये टीकाकरण अभियान शुरू किया गया और पहला टीका शनिवार को स्वास्थ्य कर्मी आशा पवार को लगाया गया। स्वास्थ्य विभाग ने इसकी जानकारी दी ।

स्वास्थ्य कर्मी ने इस दौरान बताया कि इस टीके के प्रभावों को लेकर उनके मन में कोई डर नहीं है और उन्हें पूरी उम्मीद है कि यह टीका महामारी से लोगों की जान बचाने में मददगार साबित होगा।

स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि पवार को शासकीय महाराजा यशवंतराव चिकित्सालय में कोविड-19 का टीका लगाया गया। इस दौरान प्रदेश के जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट तथा इंदौर के लोकसभा सांसद शंकर लालवानी के साथ आला अधिकारी मौजूद थे और टीकाकरण केंद्र को गुब्बारों से सजाया गया था।

टीका लगवाने के बाद पवार (55) ने अंगुलियों से "विक्टरी साइन" बनाते हुए खुशी जाहिर की।

इंदौर, कोरोना वायरस संक्रमण से करीब 10 महीने से जूझ रहा है।

पवार ने संवाददाताओं से कहा, "इंदौर में महामारी के प्रकोप की शुरूआत के वक्त डर का माहौल था। लेकिन अब टीका लगवाने के बाद मेरे मन में कोई डर नहीं है और मुझे बहुत अच्छा लग रहा है।"

उन्होंने कहा, "मुझे पूरी उम्मीद है कि यह टीका कोरोना वायरस संक्रमण से लोगों की रक्षा करते हुए उनकी जान बचाने में मददगार साबित होगा।"

पवार, जिला चिकित्सालय में आया के रूप में पदस्थ हैं और टीकाकरण के वक्त उनके परिवार के सदस्य भी अस्पताल में मौजूद थे।

पवार के पति की करीब 30 साल पहले ही मौत हो चुकी है। उनके परिवार में बेटा, बहू और पोता-पोती हैं।

आधिकारिक जानकारी के मुताबिक करीब 35 लाख की आबादी वाले इंदौर जिले में गत 24 मार्च से लेकर 15 जनवरी तक कोरोना वायरस संक्रमण के कुल 56,969 मरीज मिले हैं।इनमें से 917 मरीजों की मौत हो चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन