लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस टीकाकरण के लिए टीके की पहली खेप राजस्‍थान पहुंची

By भाषा | Updated: January 13, 2021 21:18 IST

Open in App

जयपुर, 13 जनवरी कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के लिए प्रस्‍तावित टीकाकरण के मद्देनजर टीके की पहली खेप बुधवार को जयपुर व उदयपर पहुंची। राज्‍य में टीकाकरण के पहले चरण में 16 जनवरी से राजकीय व निजी चिकित्‍सा संस्थानों में कार्यरत स्वास्थ्यकर्मियों को प्रतिरक्षक टीके लगाये जायेंगे। मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत ने अधिकारियों से कहा है कि वे पूरे समन्‍वय से इस टीकाकरण प्रक्रिया को करवाएं।

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री डा.रघु शर्मा ने बताया कि राज्‍य में कोवैक्सिन के 1000 डिब्बे यानी कुल 20,000 खुराकें तथा कोविशील्ड की कुल 5,63,500 खुराकें अभी राजस्‍थान को मिली हैं।

उन्‍होंने कहा कि इन टीकों का पूरी सुरक्षा एवं तकनीकी मापदंड़ो के अनुसार सुरक्षित भंडारण कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि राज्‍य में तीन करोड़ से अधिक डोज सुरक्षित रखने की क्षमता उपलब्ध है।

मंत्री ने बताया कि राज्‍य में कोरोना प्रतिरक्षण टीकाकरण की सभी तैयारियां व आवश्‍यक व्यवस्थाएं पूरी कर ली गयी हैं तथा मुख्यमंत्री के स्तर पर भी टीकाकरण प्रबंधन की समीक्षा की जा रही है। उन्होंने बताया कि केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार ऑनलाइन साफ्टवेयर में पंजीकृत लोगों का ही टीकाकरण किया जायेगा।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (जयपुर प्रथम) डॉ. नरोत्तम शर्मा ने बताया कि हैदराबाद से टीके की 20,000 खुराक जयपुर पहुंचीं हैं। उन्होंने बताया कि टीका सबसे पहले करीब 80,000 स्‍वास्‍थ्‍यकर्मियों को लगाया जाएगा। टीकाकरण के लिये जयपुर में अभी 238 केन्द्र चिन्हित किये गए हैं।

वहीं मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत ने कोरोना टीकाकरण को बड़ा काम बताते हुए अधिकारियों से कहा कि सभी मिलकर आपसी समन्वय के साथ टीकाकरण प्रक्रिया करवाएं। जिला कलेक्टर व अन्‍य आला अधिकारियों के साथ हुई वीडियो कॉन्फ्रेंस में उन्‍होंने कहा, ‘‘आपका यह प्रयास होना चाहिए कि टीकाकरण में भी राजस्थान देशभर में अव्वल रहे।’’

इससे पहले गहलोत ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘मकरसंक्रांति राजस्थान के लिए नई आशा लेकर आई है। राज्य में कोरोना के मामले काफ़ी कम हुए हैं, वहीं टीकाकरण के लिए टीके भी आज राज्‍य में पहुंच गए है। हम केंद्र के दिशा निर्देश के मुताबिक टीकाकरण की सुचारू प्रक्रिया सुनिश्चित करेंगे व कोरोना प्रबंधन की तरह ही टीकाकरण का मॉडल पेश करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल