लाइव न्यूज़ :

लॉकडाउन की वजह से केरल में फंसे लगभग 1150 प्रवासी मजदूरों को लेकर ओडिशा पहुंची ट्रेन

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 3, 2020 14:19 IST

अधिकारियों ने बताया कि केरल में ट्रेन में बैठने से पहले यात्रियों की स्क्रीनिंग की गई और फिर उन्हें यात्रा की मंजूरी दी गई।

Open in App
ठळक मुद्देजगन्नाथपुर में उतरे लोगों को उनके गृह जिलों-कंधमाल, गंजाम, रायगढ़ा, नबरंगपुर और कोरापुट भेज दिया गया।मजदूरों को भोजन के पैकेट दिए गए और उनके दाहिने हाथ पर यह रेखांकित करने के लिए मुहर लगाई गई कि वे दूसरे राज्य से लौटे हैं।

भुवनेश्वर: लॉकडाउन की वजह से केरल में फंसे लगभग 1,150 मजदूरों को लेकर पहली ‘श्रमिक स्पेशल’ ट्रेन रविवार को ओडिशा के गंजाम जिले में पहुंची। अधिकारियों ने बताया कि ट्रेन शुक्रवार की शाम एर्नाकुलम रेलवे स्टेशन से रवाना हुई थी और आज सुबह गंजाम जिले के जगन्नाथपुर रेलवे स्टेशन पहुंची।

इसके बाद ट्रेन खुर्दा रोड रेलवे स्टेशन के लिए रवाना हुई जहां इसकी यात्रा संपन्न हो गई। उन्होंने बताया कि 500 से अधिक यात्री जगन्नाथपुर में उतरे जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे। शेष लोग खुर्दा रोड रेलवे स्टेशन पर उतरे। अधिकारियों ने बताया कि केरल में ट्रेन में बैठने से पहले यात्रियों की स्क्रीनिंग की गई और फिर उन्हें यात्रा की मंजूरी दी गई।

जगन्नाथपुर में उतरे लोगों को उनके गृह जिलों-कंधमाल, गंजाम, रायगढ़ा, नबरंगपुर और कोरापुट भेज दिया गया। यह सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाए गए कि प्रवासी मजदूर रेलवे स्टेशन पर उतरने के बाद भौतिक दूरी का पालन करें। सभी लोगों ने मास्क लगा रखा था।

उन्होंने कहा कि सरकारी अधिकारियों ने मजदूरों की अगवानी की। उन्हें भोजन के पैकेट दिए गए और उनके दाहिने हाथ पर यह रेखांकित करने के लिए मुहर लगाई गई कि वे दूसरे राज्य से लौटे हैं।

इसके बाद पृथक-वास केंद्रों के लिए उन्हें विशेष बसों से रवाना कर दिया गया। राज्य सरकार के पोर्टल पर पंजीकरण कराने वाले ओडिशा के 30 में 23 जिलों से ताल्लुक रखते हैं। केरल से लौटे सर्वाधिक 382 मजदूर कंधमाल जिले से हैं। केंद्रपाड़ा के 283 और गंजाम के 130 मजदूर लौटे हैं।

अधिकारियों ने कहा कि मजदूर जब रेलवे स्टेशन पहुंचे तो स्वास्थ्य कारणों के चलते जनता तथा मीडिया को रेलवे स्टेशन परिसरों में प्रवेश की अनुमति नहीं दी गई। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने लॉकडाउन के दौरान फंसे लोगों की ठीक से देखभाल करने और उनकी वापसी में ओडिशा सरकार का सहयोग करने को लेकर केरल के अपने समकक्ष पिनराई विजयन का धन्यवाद व्यक्त किया। 

टॅग्स :कोरोना वायरस लॉकडाउनओड़िसाकेरलभारतीय रेल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?