लाइव न्यूज़ :

भारत में पहला खिलौना मेला 27 फरवरी से दो मार्च तक ऑनलाइन आयोजित किया जाएगा: सरकार

By भाषा | Updated: February 12, 2021 00:38 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 फरवरी केंद्र सरकार ने बृहस्पतिवार को कहा कि पहला भारत खिलौना मेला 27 फरवरी से दो मार्च तक ऑनलाइन आयोजित किया जाएगा।

भारतीय खिलौना मेला 2021 के लिए बृहस्पतिवार को शुरू की गयी वेबसाइट पर मेले में भाग लेने के लिए बच्चे, अभिभावक, शिक्षक, प्रदर्शक आदि खुद को पंजीकृत कर सकेंगे।

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने वेबसाइट की शुरुआत करते हुए कहा कि करीब एक साल पहले खराब गुणवत्ता वाले खिलौने, आयात किए जा रहे सस्ते खिलौनों से भारतीय खिलौना उद्योग पर बुरा असर पड़ने की शिकायतें मिली थी ।

उन्होंने कहा, "इस मामले की जांच एक समिति ने की थी जिसमें पाया गया कि आयातित प्लास्टिक के खिलौनों में से 30 प्रतिशत में बड़ी मात्रा में रसायन और भारी धातुएं थीं, जो निर्धारित स्तरों से अधिक थी। अन्य खिलौनों में भी गुणवत्ता की कमी पाई गई। इस वजह से खिलौनों के लिए गुणवत्ता नियंत्रण आदेश जारी किया गया। इस पहल से यह सुनिश्चित होगा कि भारतीयों की गुणवत्ता वाले खिलौनों तक पहुंच हो।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारत अधिक खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग