लाइव न्यूज़ :

सबसे पहले प्रधानमंत्री स्वयं लगवाएं कोरोना का टीका, देश में जाएगा अच्छा संदेश: तेज प्रताप यादव

By भाषा | Updated: January 9, 2021 10:47 IST

Open in App

मथुरा, नौ जनवरी कोरोना वायरस के टीकाकरण को लेकर चल रही सियासी बयानबाजी के बीच बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री और राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेज प्रताप यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहले स्वयं कोरोना का टीका लगवाएं जिससे देश में अच्छा संदेश जाएगा।

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के ज्येष्ठ पुत्र इन दिनों ब्रज भ्रमण पर आए हैं। उन्होंने शुक्रवार को वृन्दावन के ठा. बांकेबिहारी व रंगजी मंदिर में दर्शन किए।

इसके बाद संवाददाताओं से बात करते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सबसे पहले स्वयं कोरोना वायरस की रोकथाम का टीका लगवाएं जिससे टीकाकरण को लेकर उठ रहे सवाल खत्म हो जाएंगे।

उन्होंने कहा कि अगर मोदी स्वयं टीका लगवा लेते हैं तो वह और उनके पिता तथा बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद भी टीका लगवा लेंगे।

किसान आंदोलन का समर्थन करते हुए तेज प्रताप ने कहा कि सरकार को किसानों के हित में काम करना चाहिए, लेकिन यह सरकार ऐसा नहीं कर रही है।

उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘कृषि के संबंध में तीनों कानून किसानों को फायदा देने के लिए नहीं, उन्हें सामान्य मजदूर बनाने के लिए लाए गए हैं। क्योंकि, इन कानूनों से बड़े-बड़े उद्योग-धंधे चला रहे लोग खेती पर भी कब्जा कर लेंगे।’’

अक्सर ब्रज भ्रमण के लिए आने के बारे में पूछे जाने पर राजद नेता ने कहा, ‘‘ठाकुरजी के दर्शन की लालसा मुझे ब्रजभूमि में खींच लाती है। यहां आने से मुझे ऊर्जा मिलती है। वृन्दावन पहुंचकर तो अद्भुत शांति का अहसास होता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए