लाइव न्यूज़ :

भारत के मिनी रॉकेट ‘एसएसएलवी’ के प्रथम चरण का स्थैतिक परीक्षण विफल

By भाषा | Updated: March 23, 2021 18:57 IST

Open in App

बेंगलुरु, 23 मार्च भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के लघु उपग्रह प्रक्षेपण यान (एसएसएलवी) की प्रथम चरण ठोस मोटर का स्थैतिक परीक्षण विफल रहा।

इसरो के सूत्रों ने कहा कि परीक्षण के 60 सेकंड बाद थरथराहट महसूस की गई और ‘बकेट फ्लेंज’ के पास ‘नॉजल’ बेकार हो गया।

अधिकारियों ने कहा कि परीक्षण लगभग 110 सेकंड तक किया जाना था।

इसरो ने एसएसएलवी की पहली विकास उड़ान (डी 1) को अप्रैल और मई में अंजाम देने की योजना बनाई थी, लेकिन अब समूचे कार्यक्रम की समीक्षा करनी पड़ेगी।

अंतरिक्ष एजेंसी के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘एसएसएलवी प्रथम चरण एक नई ठोस मोटर है...नया डिजाइन है। नई मोटर का प्रदर्शन साबित करने के लिए जमीन पर इसका स्थैतिक परीक्षण किया जाता है। यदि यह सफल रहता है तो स्वीकृति के लिए ऐसा ही एक और परीक्षण किया जाता है। यदि दोनों परीक्षण सफल रहते हैं तो जमीन पर परीक्षण की और आवश्यकता नहीं होती तथा उड़ान के लिए इसी तरह की तीसरी मोटर को स्वीकार किया जाता है।’’

अधिकारी ने श्रीहरिकोटा अंतरिक्ष केंद्र में परीक्षण के विफल रहने के बारे में कहा, ‘‘हमें विफलता का असल कारण जानना होगा और डिजाइन में संशोधन करना होगा।’’

यह पूछे जाने पर कि दो स्थैतिक परीक्षण पूरे करने में इसरो को कितना समय लग सकता है, अधिकारी ने कहा कि इसमें छह महीने लग सकते हैं।

एसएसएलवी दो मीटर चौड़ा और 34 मीटर लंबा है जो लगभग 120 टन वजन उठा सकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह