लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 की स्वदेशी वैक्सीन कोवाक्सिन के पहले फेज का ह्यूमन ट्रायल खत्म, जानें कैसा रहा नतीजा

By सुमित राय | Updated: July 26, 2020 14:37 IST

कोवाक्सिन (Covaxin) भारत का पहला संभावित स्वदेशी Covid-19 वैक्सीन है, जिसे भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) और भारत बायोटेक इंटरनेशनल लिमिटेड (BBIL) द्वारा संयुक्त रूप से विकसित किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देकोविड-19 की स्वदेशी वैक्सीन कोवाक्सिन का ह्यूमन ट्रायल जारी है और पहला फेज पूरा हो गया है।पहले फेज में कोवाक्सिन की टेस्टिंग के नतीजे उम्मीद के मुताबिक रहे हैं।

भारत में कोरोना वायरस का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है और देश में अब तक 13.85 लाख लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं। इस बीच देश में कोविड-19 की स्वदेशी वैक्सीन कोवाक्सिन का ह्यूमन ट्रायल जारी है और पहला फेज पूरा हो गया है। पहले फेज में कोवाक्सिन की टेस्टिंग के नतीजे उम्मीद के मुताबिक रहे हैं।

वैक्सीन परीक्षण टीम की प्रमुख जांचकर्ता डॉ. सविता वर्मा ने बताया, "हरियाणा के रोहतक स्थित मेडिकल साइंसेज पोस्ट-ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट (पीजीआई)  में शनिवार को कोवाक्सिन के मानव परीक्षण के फेज-1 का पहला हिस्सा पूरा हो गया।" एएनआी से बात करते हुए उन्होंने कहा कि पहले चरण के दूसरे भाग में 6 लोगों को टिका लगाया गया है।"

उन्होंने कहा, "टीका परीक्षण (कोवाक्सिन) के फेज-1 का पहला भाग पूरा हो गया है। पूरे भारत में 50 लोगों को टीका लगाया गया था और परिणाम उत्साहजनक थे। चरण -1 के दूसरे भाग के तहत शनिवार को छह लोगों को वैक्सीन दी गई है।"

पीजीआई में 17 जुलाई को शुरू हुआ ह्यूमन ट्रायल

कोरोना वायरस के खिलाफ भारत के पहले टीके का ह्यूमन ट्रायल 17 जुलाई को पीजीआई रोहतक में शुरू हुआ। उस दिन तीन वॉलंटियर्स को कोवाक्सिन दिया गया था।

भारत में कोरोना वायरस 4.67 लाख एक्टिव केस मौजूद

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार देश में अब तक 13 लाख 85 हजार 522 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं, जिसमें से 32 हजार 63 लोग इस महामारी के कारण अपनी जान गंवा चुके हैं। भारत में अब तक 8 लाख 85 हजार 576 लोग कोविड-19 से ठीक हुए हैं, जबकि 4 लाख 67 हजार 882 एक्टिव केस मौजूद हैं।

टॅग्स :कोवाक्सिनकोरोना वायरसकोविड-19 इंडियाकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं